सूरत : रिंग रोड के जिस फ्लाइओवर की रिपेयरिंग हो रही है वह 22 वर्ष पहले 18 करोड़ में बना था, अब रिपेरिंग का खर्च कितना है जानिये

सूरत : रिंग रोड के जिस फ्लाइओवर की रिपेयरिंग हो रही है वह 22 वर्ष  पहले 18 करोड़ में बना था, अब रिपेरिंग का खर्च कितना है जानिये

इस ब्रिज को 2000में मुंबई के पटेल इंजीनियरिंग द्वारा बनाया गया था

सूरत शहर के सबसे व्यस्त रिंग रोड पर आम दिनों में भी काफी ट्रैफिक रहता है। मानदरवाजा से फालसावाडी तक डॉ. बाबा साहब अंबेडकर फ्लाईओवर से ट्रैफिक को थोड़ी राहत मिलती है। इस फ्लाईओवर की मरम्मत के लिए आज 9 मार्च से 8 मई 2022 तक आगामी दो महीने के लिए बंद करने का फैसला निगम ने लिया है।  इससे रिंग रोड पर जाम की समस्या पैदा हो जाएगी। व्यापारियों के लिए सबसे बड़ी समस्या नजर आ रही है। टेक्सटाईल मार्केट के व्यापारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वे अपने ग्रे और फिनिश माल को कैसे लोड और अनलोड करेंगे। फ्लाईओवर बंद होने पर रिंग रोड और दोनों दिशाओं में सड़क का उपयोग किया जाएगा।
आपको बता दें कि इस फ्लाईओवर ब्रिज की मरम्मत और पुनर्वास के काम में सुपरस्ट्रक्चर लिफ्टिंग और इसके सहायक कार्यों के साथ बेयरिंग को बदलना है। इस लिए आगामी दो महिने अर्थात 9-3-2022 से 8-5-2022 तक मुख्य पुल का उपयोग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। मनपा प्राशसन द्वारा १ मई तक रिंगरोड फ्लायओवर ब्रिज तथा सहारा दरवाजा मल्टीलेयर फ्लायओवर ब्रिज शुरू कराने की योजना है।
बता दें कि इस ब्रिज को 2000में मुंबई के पटेल इंजीनियरिंग द्वारा बनाया गया था। इस बार भी रिपेयरिंग का काम मुंबई की अन्य कंपनी महेंद्र इन्फो. प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। सन 2000 में इस ब्रिज को बनाने का खर्चा लगभग 18 करोड़ आया था जबकि इस बार इसकी रिपेयरिंग का खर्चा लगभग 14 करोड़ आने वाला है।
Tags: