प्रोग्रेस क्लब द्वारा उद्योगपति और समाज सेवक पद्मश्री सवजी भाई धोलकिया का किया गया सम्मान

प्रोग्रेस क्लब द्वारा उद्योगपति और समाज सेवक पद्मश्री सवजी भाई धोलकिया का किया गया सम्मान

उद्योग साहस के माध्यम से कार्यरत प्रोग्रेस क्लब द्वारा मीट ध लीडर कार्यक्रम का सफल आयोजन, बिजनेस से लेकर समाज और देश के विकास में एक उद्योगपति किस तरह से अपना योगदान दे सकता है इस विषय पर पद्मश्री सवजीभाई ने 1500 से अधिक उद्योगपतियों को मार्गदर्शन दिया

सूरत: 1500 से अधिक उद्योगपतियों के साथ चल रही नॉनप्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन प्रोग्रेस क्लब द्वारा प्रख्यात हीरा उद्योगपति और समाज सेवक पद्मश्री सवजीभाई धोलकिया के सम्मान समारोह के साथ मीट ध लीडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूना केनाल रोड पर स्थित हेवन पार्टी प्लॉट के हैप्पीनेस हॉल में आयोजित समारोह में क्लब के सदस्यों द्वारा पद्मश्री सवजीभाई धोलकिया का सम्मान किया गया। जिसमें पद्मश्री सवजीभाई ने क्लब में सदस्य ऐसे उद्योगपतियों के समक्ष अपने जीवन सफर का वर्णन करते हुए एक उद्योगपति किस तरह अपने उद्योग के विकास के साथ समाज और देश के विकास में योगदान दे सकता है इस संदर्भ में प्रेरक उद्बोधन के साथ मार्गदर्शन दिया। जीवन में सफल होना, सफलता के साथ जीवन में खुशी को किस तरह शामिल किया जा सकता है इस संदर्भ में जीवन मंत्र भी सवजीभाई की ओर से दिया गया। अतिरिक्त में उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि अपने विकास के साथ शहर, गांव का विकास, तहसील और जिला और राज्य के विकास के साथ देश का विकास जुड़ा हुआ है और यह तभी संभव है जब हमारे जैसे उद्योगपति समाज सेवा और देश सेवा के लिए आगे आए। अंत में उन्होंने सभी को ज्योत से ज्योत जलाते चलो का संदेश दिया। 
सवजीभाई के संबोधन और उनकी जीवन यात्रा में से उद्योगपतियों को टाइम मैनेजमेंट, उद्योग का विकास, पारिवारिक संबंध, व्यक्तित्व विकास और साहसिकता के गुण सीखने को मिले। उल्लेखनीय है कि लेट्स ग्रो टुगेधर की भावना को व्यापक बनाने के लिए मात्र 8 व्यक्तियों से शुरू हुआ प्रोग्रेस क्लब आज 1500 उद्योग साहसिको का परिवार बन चुका है। सूरत ही नहीं अपितु पूरे भारत में से बिजनेसमैन इस क्लब के साथ जुड़े हुए हैं।
उद्योग साहस के माध्यम से कार्यरत प्रोग्रेस क्लब द्वारा मीट ध लीडर कार्यक्रम का सफल आयोजन बिजनेस से लेकर समाज और देश के विकास में एक उद्योगपति किस तरह से अपना योगदान दे सकता है इस विषय पर पद्मश्री सवजीभाई ने 1500 से अधिक उद्योगपतियों को मार्गदर्शन दिया।
Tags: Gujarat