सूरत : ग्रीष्मा हत्याकांड के बाद विहिप की दुर्गावाहिनी मैदान में, युवतियों को करेगी प्रशिक्षित

सूरत : ग्रीष्मा हत्याकांड के बाद विहिप की दुर्गावाहिनी मैदान में, युवतियों को करेगी प्रशिक्षित

राइफल प्रशिक्षण, कराटे व जूडो से छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए शारीरिक रूप से तैयार किया जाएगा

महिलाएं और युवा लड़कियां अत्याचार और हमलों से अपनी रक्षा कर सकें इसके लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा तैयारियां शुरू की जा रही हैं।  इसके तहत दुर्गावाहिनी विंग अधिक से अधिक युवतियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सज्ज करने की दिशा में काम करना शुरू करेगी। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में महिला सशक्तिकरण की योजनाओं की जानकारी दी गई।
पासोदरा में ग्रीष्मा मर्डर केस के बाद एक बार फिर महिलाएं कैसे अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। इसके लेकर चर्चा की शुरुआत जोरदार तरीके से हुई है। जब उनके साथ छेड़छाड़ या हमला किया जाता है तो महिलाएं अपना बचाव कैसे कर सकती हैं? सामाजिक स्तर पर उसके लिए प्रशिक्षण देना बहुत जरूरी है, चर्चा ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। इसे ध्यान में रखते हुए दुर्गावाहिनी सक्रिय हो गई है। परिस्थितियों को देखते हुए दुर्गावाहिनी ने अधिक से अधिक युवतियों को लाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
दुर्गावाहिनी के सूरत शहर समन्वयक अपूर्वा भगवानकर ने कहा कि युवतियों एवं लड़कियों को सुरक्षित रखने के लिए एक बार फिर से तैयारी शुरू करने का समय आ गया है। हमारे द्वारा एक अभियान शुरू किया गया है। जिसमें युवतियों को  सभी प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक रुप से तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।  जिसमें लड़कियों को कराटे जूडो में सक्षम बनाने के साथ-साथ राइफल चलाने के प्रशिक्षण से लेकर शारीरिक स्तर तक सक्षम बनाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। हम दस दिवसीय शिविर का आयोजन करेंगे। इस दौरान हम युवतियों को प्रशिक्षण देंगे और उन्हें सक्षम बनाएंगे। हमने सभी युवतियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम पंजीकरण के बाद संख्या के आधार पर शिविर का आयोजन करेंगे।
Tags: