
सूरत : विवाहिता ने दोस्ती रखने से मना किया तो भाईसाब ने जान से मारने की धमकी दी!
By Loktej
On
महिला ने पति को बताया फिर पुलिस शिकायत हुई
पिछले काफी समय से शहर में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी की कई घटना प्रकाश में आई है। ऐसी ही एक और घटना शहर के लसकाना इलाके से सामने आई है। जहां परिणित महिला द्वारा जब युवक को दोस्ती रखने से मना कर दिया गया तो युवक ने उसे जान से मार देने की धमकी दी। पूरे मामले में अब युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, सूरत के लसकाना इलाके में रहने वाली महिला संगीता (बदला हुआ नाम) का तीन साल पहले नितिन नांदोला नामक युवक के साथ हुआ था। नितिन संगीता के नंदोई का मित्र और उसका बिजनेस पार्टनर था। आए दिन नितिन का उनके घर पर आना -जाना होता रहता था। इसके चलते संगीता और नितिन भी एक दूसरे के अच्छे परिचय में आ गए और दोनों फोन तथा व्हाट्सएप पर बातें करने लगे।
हालांकि एक दिन अचानक ही संगीता ने नितिन से बात करना बंद कर दिया। यह बात नितिन को हजम नहीं हुई और वह संगीता को बात करने के लिए परेशान करने लगा। यहीं नहीं जब भी संगीता घर के बाहर जाती वह उसका पीछा करता और उसके पति तथा बच्चों को जान से मार देने की धमकी देता। इसके चलते परिणीता परेशान हो गई और उसने अंत में अपने पति से शिकायत की। पति ने भी पहले नितिन से बात कर उसे समझाने की कोशिश की, पर वह नहीं माना। जिसके चलते संगीता द्वारा सरथाणा पुलिस स्टेशन में नितिन के खिलाफ छेड़खानी करने की शिकायत दर्ज करवाई थी।