सूरत : लाखों के शेयर घोटाले में फरार आरोपी को पुलिस ने फेसबुक के माध्यम से पकड़ लिया!

सूरत : लाखों के शेयर घोटाले में फरार आरोपी को पुलिस ने फेसबुक के माध्यम से पकड़ लिया!

शहर की मशहूर स्कूल की प्रिंसिपल के लाखों के शेयर को गलत तरीके से ट्रांसफर करवाने के बाद भाग गए आरोपी को पुलिस ने फेसबुक की मदद से ढूंढ निकाला है। 6 सालों से आरोपी का अकाउंट बंद होने के बावजूद पुलिस द्वारा कॉमन फ्रेंड्स के डेटा का आकलन कर के आरोपी को उमरगाम से दबोच लिया गया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, मार्च 2021 में मीनाक्षीबेन वखारिया द्वारा खटोदरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसके अनुसार, रिटायर प्रिंसिपल के 22 लाख की कीमत के 2000 शेयर नकली पानकार्ड और नकली इलेक्शन कार्ड दिखाकर डिमेट में कन्वर्ट कर लिए गए थे। इसके बाद इन सभी शेयर्स को मुंबई के नालासोपारा में रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर कर दिये गए थे।
आठ साल पहले हुई इस धोखाधड़ी की जानकारी आचार्या को साल 2021 में लगी। जिसके चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी परेश शाह को ढूंढ निकाला। पर जब तक वह मुंबई के उसके घर पर पहुँचती वह वहाँ से निकाल चुका था और उसकी बिल्डिंग भी गिर चुकी थी। इसके चलते पुलिस द्वारा आरोपी फिर से मिलने पर केस खोलने की शर्त के साथ केस पर ब्रेक लगाया था। हालांकि इस बीच फिर से मीनाक्षी बेन ने शिकायत दर्ज करने पर मामला सब इंस्पेक्टर  पीवाई चित्त को सौंपी गई थी। जिन्होंने फेसबुक के कॉमन फ्रेंड्स के जरिये आरोपी का पता ढूंढ निकाला था और उसे उमरगाम से हिरासत में लिया था।