सूरत : एडवोकेट प्रीमियर लीग 2025: V.R. फाइटर बनी चैंपियन, मेहता XI ने जीता विमेंस खिताब
सूरत डिस्ट्रिक्ट लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में 35 टीमों की भागीदारी, क्रिकेट के साथ दिखी वकीलों की खेल भावना
सूरत। सूरत डिस्ट्रिक्ट लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एडवोकेट प्रीमियर लीग (APL) 2025 का समापन बावजी ग्राउंड, भाठा गांव में उत्साह और रोमांच के साथ हुआ।
इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में मेल एडवोकेट्स की कुल 32 टीमों और फीमेल एडवोकेट्स की 3 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों ने शानदार खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का प्रदर्शन किया।
विमेंस कैटेगरी में मेहता XI टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। टीम की कप्तान स्वाति अर्पित मेहता रहीं। डायनामिक टीनू पटेल को ‘विमेंस टीम ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि शर्मा XI (कप्तान: सोनल शर्मा) रनर-अप रही।
मेन्स कैटेगरी का फाइनल मुकाबला V.R. फाइटर और सौराष्ट्र XI के बीच खेला गया। लो-स्कोरिंग होने के बावजूद मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें V.R. फाइटर ने जीत दर्ज कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। टीम के कप्तान चिंतन परमार रहे, जबकि सौराष्ट्र XI (कप्तान: नितिन चोडवाडिया) रनर-अप बनी।
यह टूर्नामेंट पहली बार YouTube पर लाइव टेलीकास्ट किया गया और CricHeroes डिजिटल एप्लिकेशन के माध्यम से स्कोरिंग की गई। टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। हार्दिक परमार (बेस्ट फील्डर), पार्थ टेलर (बेस्ट बैट्समैन), तुषार वलानी (बेस्ट बॉलर), क्रुणाल लकड़ावाला (मैन ऑफ द मैच) और करण जरीवाला (मैन ऑफ द सीरीज) को ट्रॉफी प्रदान की गई।
टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर डॉ. नसीम कादरी रहे। मुख्य अतिथि के रूप में सूरत जिला न्यायालय के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वी.वी. परमार और मोढ साहेब उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में बार काउंसिल ऑफ गुजरात के सदस्य श्री आर.एन. पटेल और हितेश पटेल उर्फ ओबामा शामिल रहे। वरिष्ठ महिला वकील श्रीमती प्रीति जिग्नेश जोशी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस आयोजन का सफल संचालन सूरत डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश पटेल, उपाध्यक्ष राकेश चौहान, सचिव चंद्रेश पिपलिया, संयुक्त सचिव सात्विक पटेल, कोषाध्यक्ष चंद्रेश जोबनपुत्रा और महिला प्रतिनिधि सोनल ग्लासवाला के मार्गदर्शन में हुआ। क्रिकेट मैनेजमेंट में एडवोकेट संजय नायक, मुंजाल ब्रह्मभट्ट, चैतन्य परमहंस, सागर वेल्धी सहित कई वकीलों ने अहम भूमिका निभाई।
प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन समारोह के दौरान एडवोकेट नीलेश जे. पटेल ने शानदार कमेंट्री और एंकरिंग कर माहौल को जीवंत बना दिया। दो दिवसीय टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। एडवोकेट प्रीमियर लीग 2025 ने खेल, सौहार्द और वकीलों की एकजुटता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
