સુરતમાં SRPની બસને નડ્યો અકસ્માત
— Mantavya News (@mantavyanews) February 2, 2022
સુરતના કીમ પાસે સર્જાયો અકસ્માત
સિયાલજ પાટિયા પાસે અકસ્માત
ટેન્કર પાછળ બસ અથડાતા અકસ્માત
બસમાં સવાર 4 જવાનોને પગમાં ફેકચર
13 જવાનોને નાની-મોટી ઇજાઓ
બસમાં 27 SRP જવાનો સવાર હતા#Surat #Mantavyanews pic.twitter.com/HukMZA4a3m
सूरत : SRP जवानों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 17 जवान घायल, 4 गंभीर
By Loktej
On
सूरत के पास किम चौराहे के समीप सियालज पाटिया के पास एक सड़क दुर्घटना में 17 एसआरपी घायल हुए हैं जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई गई है। हादस तब हुआ जब भारी धूंध के कारण विजिबिलिटी कम थी और जवानों को लेकर जा रही बस मार्ग पर खड़ी ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
बताया गया है कि वड़ोदरा एसआरपी कैंप से 27 जवानों को लेकर ये बस सूरत के उधना जा रही थी। धूंध में दिखाई न देने पर बस चालक ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। वारदात के बाद घायल जवानों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोसंबा पुलिस और एसआरपी की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई।
Tags: