शादी करने के लिए नहीं मान रही थी किशोरी तो किया दुष्कर्म, दरवाजा बंद कर पहरा देती रही युवक की माँ

शादी करने के लिए नहीं मान रही थी किशोरी तो किया दुष्कर्म, दरवाजा बंद कर पहरा देती रही युवक की माँ

किशोरी की शिकायत के आधार पर आरोपी और उसकी माता के खिलाफ दर्ज किया गया शिकायत

कहते है की मनुष्य का चारित्र्य बनाने में सबसे बड़ा हाथ उसकी माँ का होता है। एक माता हजारों गुरुओं के बराबर होती है। यदि माता ने उचित संस्कार दिये हो तो पुत्र कभी भी अपनी राह नहीं भटकता, पर यदि पुत्र के गलत कामों में उसकी माता ही उसका साथ दे तो!! कुछ ऐसा ही सामने आया सूरत के अड़ाजन इलाके से, यहाँ मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना में एक महिला ने अपने ही पुत्र के कुकर्म में उसका साथ देते हुए एक किशोरी के दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने में उसकी सहायता की थी। जिस दौरान युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था, युवक की माताघर के बाहर पहरा देती रही थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, एलपी सवानी रोड पर आए एसएमसी आवास में बनी इस घटना में पुलिस द्वारा आरोपी राज कहार और उसकी माता वनिता कहार को हिरासत में लिया गया है। राज कहार घर के नजदीक रहने वाली एक किशोरी से प्यार करता था। राज आए दिन किशोरी को उसके साथ शादी कर लेने की धमकियाँ देता था। हाल्ङ्कि किशोरी उसकी बात नहीं सुनती थी। ऐसे में एक दिन आरोपी राज की माता ने किशोरी को इशारे से अपने घर बुलाया और अपने पुत्र के साथ कमरे में धकेल दिया। जहां राज ने उसके साथ शादी ना करने पर वह जान से मर जाएगा का ढोंग कर उसके साथ जबरन संबंध बनाए थे। इस पूरी घटना के दौरान राज की माँ वनिता बाहर पहरा दे रही थी। 
जब किशोरी ने अपने परिवार को यह घटना बताई तो आरोपी और उसकी माता ने उन्हें जान से मरवा देने की धमकी दी थी। पूरे मामले में अड़ाजन पुलिस द्वारा किशोरी और उसके परिवार द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर पुत्र और माता को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की गई है।
Tags: Rape Surat