सूरत : उत्तरायण के दिन 108 को मिले 3770 कॉल, दो की मौत

सूरत : उत्तरायण के दिन 108 को मिले 3770 कॉल, दो की मौत

गला कटने के 27 मामले, छत से गिरने के 570 मामले और 720 दुर्घटनाएं हुईं

 पिछले साल के मुकाबले 21 फीसदी ज्यादा कॉल
सूरत शहर में उत्तरायण के बाद शनिवार को वासी उत्तरायण के सूरती धूमधाम से मनाया। उत्तरायण के दिन यानी शुक्रवार को रस्सी की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है।  पिछले साल की तुलना में इस साल 21 प्रतिशत कॉल 108 को अधिल मिला था।  एक ही दिन में 108 को 3770 कॉल मिले। दिन भर 108 एंबुलेंस रोड पर दौड़ते रहने से पीड़ित परिवार को राहत मिली।
सूरत शहर और जिले में कुल 62 108 एम्बुलेंस कार्यरत हैं। सूरत शहर और जिले में 14 जनवरी को कुल 3770 कॉल मिले। जबकि पिछले साल 3359 कॉल मिले थे। इस साल कुल 27 लोगों की पतंग के धागे से गला कटने की घटना बनी थी और 570 लोगों के छत से गिरने की घटनाएं बनीं थी। जबकि 720 लोगों के सड़क हादसे हुए थे। गौरतलब है कि मौत पतंग की डोर से नहीं हुई, बल्कि सड़क हादसों की संख्या बढ़ने के कारण 108 की टीम लगातार दौड़ रही थी।
मृतक के परिवार ने बताया कि नामदेव शिवाजी तांडलेकर (उम्र- 45,निवासी-  संत तुकाराम सोसाइटी सागर अपार्टमेंट पालनपुर जकातनाका रांदेर) सिलाई के काम करते थे। शुक्रवार को उत्तरायण पर्व को लेकर छत पर डिनर का इंतजाम किया गया था। भोजन करने के बाद छत पर चलते-चलते अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गये, जिन्हे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां नामदेव को मृत घोषित करते पर्व मातम में बदल गया। बहन दीपाली सेडगे ने बताया कि नामदेव मूल महाड रायगढ़ के रहने वाले थे  उनकी दो बेटियां हैं।
पांडेसरा तेरे नाम चौकड़ी के पास पतंग की डोर के बीच बाइक सवार मां-बेटे के आ जाने से बाइक स्लीप हो गई। मां-बेटे के जमीन पर गिरने के बाद दोनों को घायल अवस्था में 108 की मदद से सिविल लाया गया। जहां सिर में गंभीर चोट लगने से मामूली इलाज के बाद मां की मौत हो गई। पुलिस जांच में तारामुनिपुरी माझी (उम्र-50 निवासी- चिकुवाड़ी कैलाश चोकड़ी पांडेसरा) बताया गया। घटना शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे की है।
शनिवार को सुबह भेस्तान चौकड़ी के पास मोपेड सवार का पतंग की डोर से करीब 15 सेंटीमीटर लंबा और डेढ़ सें.मी. गहरा गला कटे जाने के तुरंत बाद 108 की मदद से  इलाज के लिए नई सिविल अस्पताल लाया गया। घायल फैयाज अब्दुल करीम शेख उम्र- 38, निवासी- भेस्तान गोल्डन आवास का रहने वाला और तपेला डाइंग का मालिक है। खाता से घर जाते समय दुर्घटना हुई है। चिकित्सकों के अनुसार हालत गंभीर बनी हुई है।
नवागाम आरडी नगर के पास पतंग के धागे से एक छात्र का गला कट जाने धागे के साथ 108 की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। घायल अंबुश विजय शंकर तिवारी उम्र- 18 (चेतन नगर, नवागाम, डिंडोली) कक्षा 10 का छात्र है और एक स्थानीय क्रिकेटर है। अंबुश चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और  पापा के साड़ी खाते पर जाते समय  हादसे का शिकार हो गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर है, उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया जा रहा है।
Tags: