सूरत : चार मित्रों ने कब्जा रसीद में छेड़छाड़ कर प्लाट हड़प लिया

पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है

शहर में पिपलोद के एक श्रमजीवी का प्लाट मित्रों द्वारा  ही हजम कर लेने की घटना प्रकाश में आई है। पैसे की जरुरत होने पर मित्र को दिये प्लाट की कब्जा रसीद फाइल  में छेडछाड़ कर किन्नर सहित चार लोगों द्वारा प्लाट कब्जा किये जाने की जांच में सामने आया है, जिससे पुलिस चारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर  पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।
पीपलोद एसएमसी आवास में रहने वाले दिलीप सिंह लक्ष्मण सिंह राजपूत (उम्र- 55)  का गोडादरा श्रीजीनगर सोसाइटी में दो प्लॉट हैं। प्लॉट बेचने के लिए दिलीप सिंह ने मूल कब्जा रसीद की फाइल श्रीजी नगर में ही रहने वाले अपने दोस्त के बेटे रामप्रवेश राधेश्याम दीनानाथ दुबे को सौंप दी।  हालांकि, रामप्रवेश की प्लाट पर नियत बिगड़ गई थी।  सुनील नत्थू पाटिल (निवासी- सुमन प्रहार पर्वत-मगोब), समीरा कुंवर गंगाकुंवर (समीरा पूर्णचंद्र बिसोई) महेंद्र प्रताप सिंह शारदा प्रसाद सिंह राजपूत के साथ मिलकर प्लाट हड़प लिये।  आरोपियों ने पूर्व में कब्जे की रसीद से छेड़छाड़ कर मूजिमीन मालिक के नाम से सुनील के नाम कर दी थी।
समीरकुंवर ने प्लाट की फाइल बनाई थी। वर्तमान में समीराकुंवर पिछले 12 मार्च 2020 से कब्जा रसीद बनाकर अवैध कब्जा किया है। पुलिस ने दिलीप सिंह की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर  रामप्रवेश, महेंद्र और सुनील को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।
Tags: