सूरत : मुंबई के व्यापारियों ने सूरत के हीरा व्यापारी को लगाया 4.66 करोड़ का चूना

सूरत : मुंबई के व्यापारियों ने सूरत के हीरा व्यापारी को लगाया 4.66 करोड़ का चूना

पेमेंट मांगने पर व्यापारी को दी हाथ-पैर तोडऩे की धमकी

शहर के कपड़ा मार्केट के साथ-साथ हीरा बाजार में भी जालसाजी का दौर यथावत है। वराछा मीनी बाजार के हीरा व्यापारी से दलाल और मुंबई के चार ठगबाजों ने कुल 4.66 करोड़ के हीरा खरीदी करके समय पर पेमेंट नहीं चुकाकर धोखाधड़ी की और पेमेंट मांगने पर हाथ-पैर तोडऩे की धमकी दी थी। घटना के संदर्भ में क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है।
वराछा मीनी बाजार स्थित कपुरवाडी में ऑफिस धारक हीरा व्यापारी महेश शामजी धोलिया (उम्र 38, निवासी गौरव पार्क सोसायटी, कतारगाम और मूल लाठी, अमरोली) एक साल पहले हीरा दलाल राजेश मगन मेतलिया के साथ परिचय हुआ था। राजेश ने शुरूआत में महेश से हीरा खरीदी करके पेमेंट समय पर चुकाया। इसके बाद मुंबई के हीरा व्यापारी निशित राजू शाह, पुनीत महेता, महेश वसोया और क्रिपेन जोगाणी के साथ परिचय हुआ था।
चारों ने अप्रेल 2021 तक के खरीदे हुए हीरे का पेमेंट समय पर चुकाया। इसके बाद दलाल राजेश ने 56.46 लाख, निशित शाह ने 2.41 करोड़, पुनीत महेता ने 30.92 लाख, महेश वसोया ने 92.62 लाख और क्रिपेन जोगाणी ने 62.03 लाख मिलाकर कुल 4.66 करोड़ हीरा खरीदे थे। जिससे महेश ने पेमेंट की वसूली करने पर शुरूआत में वादा किया और इसके बाद सभी आपके पास से कोई हीरे लिए नहीं, तो रूपये किस बात के ऐसा कहकर पेमेंट मांगने पर हाथ-पैर तोडऩे की धमकी दी।

Tags: Surat