सूरत : माजीसा माता रानी भटियाणी ट्रस्ट द्वारा “एक शाम श्री मां के नाम” भक्ति संध्या 15 को

 माजीसा धाम मंदिर निर्माण 80 प्रतिशत पूर्ण, 19 फरवरी 2027 को होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह

सूरत : माजीसा माता रानी भटियाणी ट्रस्ट द्वारा “एक शाम श्री मां के नाम” भक्ति संध्या 15 को

माजीसा माता रानी भटियाणी ट्रस्ट की ओर से पलसाना-बलेश्वर स्थित श्री माजीसा धाम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर निर्माण में श्रद्धालुओं की सहभागिता और भक्ति भाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा “एक शाम श्री मां के नाम” कार्यक्रम एवं चढ़ावे की बोलियों के साथ विशाल भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

यह भव्य आयोजन 15 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 2:00 बजे भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के सामने आयोजित होगा। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक महावीर सांखला (नागौर), श्रीमती आशाजी वैष्णव (अहमदाबाद) तथा अनिल सालेचा (मुंबई) अपनी मधुर वाणी में माजीसा माता के भजनों की प्रस्तुति देंगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को हितेशभाई शास्त्री का आध्यात्मिक सानिध्य भी प्राप्त होगा।

कार्यक्रम से पूर्व दोपहर 12:39 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का जाजम लाभार्थी श्रीमती प्रमिला भगवानभाई चाण्डक परिवार के निवास स्थान कैपिटल ग्रीन, गेट नंबर 1, टावर E/2, बी-2, फ्लैट नंबर 102, वेसू से प्रारंभ होकर भक्ति स्थल तक पहुंचेगी। इसके पश्चात दोपहर 2:38 बजे जाजम का शुभ मुहूर्त संपन्न होगा और दोपहर 2:00 बजे से भक्ति कार्यक्रम प्रारंभ होकर चढ़ावे की बोलियों के साथ मां की आराधना की जाएगी।

ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया है कि वे अपने इष्ट-मित्रों और परिवारजनों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भक्ति आयोजन को सफल बनाएं और मां माजीसा की कृपा प्राप्त करें।

ट्रस्ट के अध्यक्ष पुखराज संकलेचा ने पत्रकार परिषद में बताया कि बलेश्वर स्थित माजीसा धाम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मंदिर का भव्य मुहूर्त और प्राण प्रतिष्ठा समारोह 19 फरवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव रमेश राठी, गणपत भंडारी, सवाई चाण्डक, सवाई संखलेचा, राकेश ओस्तवाल, मनोहर राठी, राकेश घीया, महावीर धारीवाल और नरेश अब्बानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags: Surat