
ये दिल्ली का नहीं, सूरत का "इंडिया गेट" है
By Loktej
On
सूरत के वनिता विश्राम मैदान में बना ये इंडिया गेट न सिर्फ़ लोगों का ध्यान खींचता है बल्कि पहली नज़र में देखने पर भ्रम भी पैदा करता है।
सूरत के वनिता विश्राम मैदान में "इंडिया गेट" बना सेल्फ़ी पॉइंट
सूरत के वनिता विश्राम मैदान में बना ये इंडिया गेट न सिर्फ़ लोगों का ध्यान खींचता है बल्कि पहली नज़र में देखने पर भ्रम भी पैदा करता है। दिल्ली के इंडिया गेट से मिलता-जुलता हुनर हाट का ये "इंडिया गेट" लोहा, लकड़ी, प्लास्टिक के कबाड़ और मड से बनाया गया है। कुशल कारीगरों ने कई दिनों की मेहनत से इसको तैयार किया है। ये इंडिया गेट "कचरे से कौशल" का नायाब उदाहरण है। ख़ास बात ये है कि पहली नज़र में ये दिल्ली के इंडिया गेट जैसा तो दिखता ही है। इसका आकार और इसकी फिनिशिंग भी कमाल की है। रात में तिरंगे के रंगों वाली रोशनी से नहाने पर इसकी ख़ूबसूरती में चार चाँद लग जाते हैं।
हुनर हाट आने वालों में शायद ही कोई ऐसा हो जो सूरत के इस "इंडिया गेट" को देखकर चकित न होता हो। लोग इसके सामने सेल्फ़ी लेते हैं और तस्वीरें खिंचवाते हैं। जिन लोगों ने दिल्ली जाकर इंडिया गेट देखा है वो इस "इंडिया गेट" को देखकर दिल्ली की अपनी पुरानी यादों से जोड़ते हैं।
इसके अलावा हुनर हाट में "कचरे से कौशल" थीम के साथ एक घोड़ा भी प्रदर्शित किया गया है वो भी लोहे के कबाड़ को करीने से जोड़कर बनाया गया है। ये घोड़ा भी हुनर हाट में आए लोगों का पसंदीदा सेल्फ़ी पॉइंट है।
Tags: