सूरत : ढाई साल के बालक की नींद में ही हुई मौत, डॉक्टर भी आश्चर्य में

दोपहर के बाद बच्चे को सोने के लिए झूले में रखा गया था

सूरत में ढाई साल की उम्र में एक बच्चे की मौत हो जाने के कारण पूरे परिवार में मातम फ़ेल गया है। रात को सोने के बाद बच्चा सुबह उठा ही नहीं था। उसे बेहोशी की हालत में ही अस्पताल में लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया था। मासूम की अचानक से मौत के चलते सभी परिजन गहरे सदमे में पहुँच गए थे। हालांकि बालक की मृत्यु किस कारण हुई उसका रहस्य अभी भी बना हुआ है।
घटना के बारे में मिल रही जानकारी के अनुसार, वेसु के रसिकवीला अपार्टमेंट में रहने वाले विक्की नंदकिशोर अग्रवाल जो की प्लायवुड का व्यापार करते है। विक्की को दो जुड़वा लड़कियां एक ढाई साल का बालक अवयांश था। मंगलवार को दोपहर को प्रवाही खाना खिलाया था और सो गया था। दोपहर तक बच्चा नहीं उठा तो श्रुति अपने पुत्र को उठाने के लिए गई थी। हालांकि माता द्वारा उठाए जाने के बाद भी पुत्र ने कोई हलनचलन नहीं किया। जिस पर श्रुति ने अपने पीडियाट्रिशियन भाई को फोन किया था, जिसने उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती किया था। जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित किया था। 
बालक की मौत के बाद पूरे परिवार मातम में फ़ेल गया था। बच्चे की मौत के बाद उसकी मौत का असली कारण जानने के लिए उसका नई सिविल अस्पताल में पोस्ट्मॉर्टेम करवाया गया था। पीएम के सेंपल लेकर फोरेंसिक लेब में भेजे गए थे, जिसके बाद उसकी मौत का सही कारण पता चलेगा। इनते छोटे बच्चे का किसी भी बीमारी के बिना बच्चे की बिना किसी बीमारी के ही नींद में मृत्यु हो जाने से डॉक्टर भी काफी हैरान है।
Tags: Surat