सूरत : 'हुनर हाट' में 5 दिन तक रेम्बो सर्कस के हैरतअंगेज करतब का आनंद ले सकेंगे सूरतवासी

सूरत :  'हुनर हाट' में  5 दिन तक रेम्बो सर्कस के हैरतअंगेज करतब का आनंद ले सकेंगे सूरतवासी

एक समय सर्कस बहुत ही लोकप्रिय था, परंतु समय के साथ सर्कस का प्रचलन भी कम हो गया

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा कुशल शिल्पकारों, कला और शिल्प को एक बड़ा मंच प्रदान करने के लिए सूरत में 11 से 20 दिसंबर तक वनिताविश्रम में आयोजित होने वाले 'हुनर हाट' की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हुनरहाट में विश्वभर में प्रख्यात रेम्बो इन्टरनेशनल सर्कस सूरतियों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। जिसके 22 कलाकार सूरतवासियों को हैरत अंगेज करतब दिखाएंगे। जो लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर होंगे। उंचा टिकट दर पर यह सर्कस देखने को मिलता था,. लेकिन सूरतवासियों को निःशुल्क देखने को मिलेगा। अब सूरतवासी 12,14,16,18 एवं 20 दिसंबर यानी कुल 5 दिनों तक सर्कस का आनंद ले सकेंगे। 
एक समय सर्कस बहुत ही लोकप्रिय था, परंतु समय के साथ सर्कस का प्रचलन भी कम हो गया। इसके साथ ही सर्कस में हैरतअंगेज करतब कर लोगों का मनोरंजन करते कलाकारों को भी आजीविका की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हुनर हाट में सर्कस के प्रतिभाशाली कलाकरों को स्टेज एवं प्लेटफार्म देकर उनके कौशल्य को पुनर्जीवित करने का प्रयास केन्द्र सरकार कर रही है। देशभर में हुनरहाट के कार्यक्रमों में सर्कस को समाज में पुनःस्थापित करने का प्रयास हो रहा है। सूरत शहर से पूर्व लखनऊ, वृंदावन, दिल्ली एवं अन्य शहरों में रेम्बो सर्कस के कलाकारों ने हुनरहाट के माध्यम से करतब दिखाकर लोगों की वाहवाही लुटेंगे। 
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वर्ष 2016 में हुनर हाट की कल्पना की थी। जिसका उद्देश्य कला को सम्मान एवं कलाकारों को पहचान देना था। पिछले 6 सालों में हुनर हाट लाखों कारीगरों, शील्पकारों एवं उनके साथ जुड़े अनेक लोगों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हुनरहाट में हस्तकला, भोजन एवं संस्कृति का समन्वय देखने को मिला। देश के विविध भागों के परंपरागत फुड स्टाल तथा प्रति दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजति किया जाएगा। हुनर हाट में बॉलीवुड एवं संगीतक्षेत्र के प्रख्यात कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों को भी स्टेज पर उनके कला को प्रद‌र्शित करने का अवसर मिलेगा
Tags: