सूरत : अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक आएगी गिरावट

सूरत : अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक आएगी गिरावट

अब अगले दिनों में फिर से ठंड बढ़ जाएगी

देश के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बन्स पैदा होने पर देशभर के तापमान में गिरावट आने की संभावना जतायी गई है। विशेष करके जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में स्नोफॉल की संभावना है। जिसके कारण  गुजरात के तापमान में अगले तीन दिन दौरान रात का न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री लुढक़ने की संभावना है। सूरत में कल का तापमान अधिकत्तम 30.2 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं उत्तर दिशा की हवा प्रति घंटे छह किलोमीटर रफ्तार से और हवा में नमी की मात्रा 1012.2 मिलिबार दर्ज हुआ।
गौरतलब है कि अगले 9 को और एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स हिमालय क्षेत्र को असर पहुंचाने की संभावना है। जिसके कारण मैदानी और पहाड़ी विस्तारों के शीत हवा राज्य में भी ठंडक फैला सकती है। बेमौसमी बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज हुई और सर्दी कम हो गई है। लेकिन अब अगले दिनों में फिर से ठंड बढ़ जाएगी।
रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। साथ ही ठंडक बढ़ेगी। अगले पांच दिनों में आकाश साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

Tags: Surat