सूरत : सबजेल की जगह पर मनपा के नए भवन को स्थायी समिति की मंजुरी

सूरत :  सबजेल की जगह पर मनपा के नए भवन को स्थायी समिति की मंजुरी

898 करोड की लागत से सूरत महानगरपालिका की 28 मंजिला बिल्डिंग होगी द‌क्षिण गुजरात की सबसे बड़ी ग्रीन बिल्डिंग

दो टावर की 28 मंजिला आईकोनिक बिल्डीग में नगर निगम और सरकारी तथा अर्धसरकारी कार्यालय होंगे
सूरत नगर निगम भवन कहां बनाया जाएये इस अटकलों पर स्थायी समिति ने आज  पुर्ण विराम लगाते हुए सबजेल की जगह पर 28 मंजिला दो टावर की आईकोनिक बिल्डिंग के प्रोजेक्ट को मंजुरी दी है। रिंग रोड पर सब जेल की जगह पर ही सूरत नगर निगम का नया भवन  898 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। जिसमें एक टावर में  नगर निगम के सभी विभागों  के कार्यालय तथा दुसरे टावर में राज्य तथा केन्द्र सरकार के कार्यालय होंगे। शनिवार 20 सितंबर को सार्वजनिक निर्माण समिति की बैठक में सूबह 11 बजे अनुमोदन के बाद शाम 4 बजे स्थायी समिति की बैठक में इस काम को सामान्य सभा की मंजुरी के लिए पेश करने का निर्णय लिया गया। 
सार्वजनिक निर्माण समिति अध्यक्ष रोहिणीबेन पाटील ने शनिवार सूबह आयोजित बैठख में सूरत महानगरपालिका के नए भवन के काम को मंजुर कर दिया। इस काम को शाम 4 बजे स्थायी समिति में अतिरिक्त कामके रुप में पेश किया गया। स्थायी समिति अध्यक्ष परेश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले पांच सालों से अटका पडा सूरत महानगरपालिका के नए बिल्डिंग का काम को आज मंजुर करके सामान्य सभा में मंजुरी के लिए पेश किया है। सूरत नगर निगम का नया भवन 22100 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला होगा। इसकी ऊंचाई 109.15 मीटर होगी। निगम के कार्यालयों के अलावा राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए भी अलग-अलग व्यवस्था की गई है। कुल दो टावर बनाए जाएंगे जो 28 मंजिल ऊंचे होंगे। एक टावर में सूरत नगर निगम का कार्यालय होगा और दूसरे में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कार्यालय होंगे। सूरत नगर निगम का नया भवन ग्रीन बिल्डिंग के कॉन्सेप्ट से तैयार किया जाएगा। यह दक्षिण गुजरात की सबसे ऊंची इमारतों में से एक होगी। निगम के नए भवन का निर्माण बेहद आधुनिक तरीके से किया जाएगा। भविष्य की कुछ जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निगम के नए भवन की योजना बनाई गई है। सूरत शहर की जनसंख्या में निरंतर वृद्धि को देखते हुए लोगों के प्रतिनिधित्व की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है। भविष्य में पार्षदों की संख्या बढ़ सकती है, इसे ध्यान में रखते हुए पार्षदों के लिए सीटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। भवन में मेडिटेशन सेंटर समेत कई सुविधाएं भी होंगी।
Tags: