सूरत : पांडेसरा में श्रमिक पर चाकू से हमला कर 1500 की लूट

सूरत :  पांडेसरा में श्रमिक पर चाकू से हमला कर 1500 की लूट

हमलावरों की वार से आंतें बाहर निकल आईं, इकलौते पुत्र का सिविल में इलाज चल रहा है

शहर के पांडेसरा में एक श्रमिक के पेट में छुरा घोंपकर 1500 रुपये लूटकर तीन आत बाइक सवार लुटेरे फरार हो गये।लुटेरे के चाकू के वार से पीड़ित की आंतें बाहर निकल आई। सड़क किनारे मौत से जूझ रहे पीड़ित को तत्काल 108 की मदद से इलाज के लिए सिविल में ऑपरेशन कराने को मजबूर होना पड़ा। पिता शिव बालक ने कहा, " अब सूरत रहने लायक नहीं रहा,  कोई भी कारीगर सुरक्षित नहीं है, मेरा बेटा काम के लिए निकला था, अस्पताल पहुंच गया,  अभी भी होश नहीं आया, साहब,  एक ही लड़का है" .
चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजश चौहान  ने कहा कि घटना रात करीब 10 बजे हुई। 108 एक घायल को लेकर आई थी। पेट में से आंत बाहर निकल गया था।  घायल युवक ने कहा कि तीन हमलावरों में से दो ने पकड़ लिया और एक ने उसके पेट में चाकू मारकर उसकी जेब से 1,500 रुपये निकाले और बाइक पर भाग गया। घायल युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और ऑपरेशन में ले लिया गया।
घायव युवक के पिता शिव यादव ने कहा कि "मेरे बेटे गोविंद पर हमला किया गया। हम बिहार के रहने वाले हैं। गोविंद मिल में मजदूरी करता है। सोमवार को नाइट शिफ्ट काम पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद  मिल के मास्टर का फोन आया। गोविंद घायल हालात में पाया गया है। दौड़कर गया देखा तो उसके पेट में घाव था। जिससे उसे तत्काल इलाज के लिए सिविल लाया गया।
घायल गोविंद यादवने कहा कि तीन महीने पहले ही रोजगार की तलाश में सूरत आया था। पत्नी, तीन बच्चे, मां अपने पैतृक बिहार में रहते है। वह अपने पिता के साथ सूरत में रहता है और परिवार की आर्थिक मदद के लिए एक मिल में काम कर रहा है। हमलावरों ने बिना कुछ कहे बस दो पकड़ ली और तीसरे ने सीधे मेरे पेट से मेरी आंतों में छुरा घोंप दिया। इसके बाद वह मेरी जेब से 1500 रुपये नकद लेकर बाइक से फरार हो गया।
Tags: