
सूरत : गरबा देख घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, सिविल अस्पताल में उपचाराधीन
By Loktej
On
पुलिस कर्मियों व टीआरबी जवानों से महज 300 मीटर दूर युवक पर हमला
शहर के पांडेसरा में गरबा देखकर घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस कर्मियों और टीआरबी जवानों से महज 300 मीटर की दूरी पर हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
नई सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे पांडेसरा स्थित नेमनगर के बिनीत राजपूत (उम्र-22) के पिता ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे पांडेसरा के अपेक्षानगर के पास एक अज्ञात ने उनकी बायें पैर के जांघ पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले दोस्त कवि सिंह एवं सुमित सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। तब बिनीत कवि सिंह के साथ ही था। जिसकी अदावट रख रात्रि दरम्यान सुमित ने हमला किया।
युवक ने बताया कि फ्लिपकार्ट की डिलीवरी का काम वह करता है। बीती रात पांडेसरा के बालाजी नगर में गरबा देखने गए थे। वहां से घर लौट रहा था। तभी एक आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। वह दो दिन पहले उसके दोस्त कवि सिंह कवि सिंह के साथ था तब सुमित के बीच झगड़ा हो गया था। सुमित ने रात में आक्रोश में आकर उस पर हमला कर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि जिस जगह पर हमला किया गया, वहां से करीब 300 मीटर की दूरी पर चार पुलिस कर्मी और दो टीआरबी तैनात थे। फिर भी आरोपी सुमित नहीं घबराया और उस पर हमला कर दिया। वह खुद को बचाने के लिए पुलिस के पास भागा। इतने में बदमाश फरार हो गये। इसके बाद उसने उसे अपने ऊपर हुए हमले के बारे में बताया। जिससे पुलिस ने एक रिक्शा बुलाकर उसे अस्पताल भेज दिया।
Tags: