सूरत के व्यापारियों के चार राज्यों की मंडियों में 100 करोड़ का पेमेंट फंसा

सूरत के व्यापारियों के चार राज्यों की मंडियों में 100 करोड़ का पेमेंट फंसा

150 व्यापारियों ने फेडरेशन में किया आवेदन

कोरोना काल के कारण व्यापारियों के शहर के बाहर पेमेंट लंबे समय से नहीं मिला है।  मार्केट के 150 से अधिक व्यापारियों ने फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन से शिकायत की है कि बाहर से पेमेंट समय पर नहीं आ रहा है।  4 राज्यों की मुख्य मंडियों में  व्यापारियों के 100 करोड़ रुपये से ज्यादा पेमेंट फंसा है।
 व्यापारियों ने शिकायत की है कि उन्हें कोरोना काल से पहले का पेमेंट नहीं मिला है। बाहरी मंडिय़ों में पेमेंट फंसने से 150 से अधिक व्यापारियों ने फोस्टा से गुहार लगाई है। पश्चिम बंगाल में कोलकाता, मध्य प्रदेश के जबलपुर, नई दिल्ली और हैदराबाद के व्यापारियों के बारे में कहा गया कि वे भुगतान नहीं कर रहे हैं।
देश की 4 मुख्य मंडियों में व्यापारियों के करीबन 100 करोड़ से अधिक का पेमेंट फंसा है। कुछ व्यापारियों को छह माह से राशि नहीं मिली है। तो कुछ के पास दो साल पहले का पेमेंट बकाया है। व्यापारियों के फंसे पेमेंट बातचीत के माध्यम से बाहर निकालने का प्रयास  किया जा रहा है और कई मामलों में सफलता भी मिली है। देश के अलग-अलग राज्यों में छोटी-बड़ी मंडियों से कारोबार करने वाले कपड़ा बाजार के व्यापारियों को समय पर भुगतान न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  जब भुगतान करने के लिए दबाव बनाने पर कई बार व्यापारी माल रिटर्न करने की धमकी देता है। तीन-चार माह का पेमेंट कई बार दो सालों तक नहीं मिलता है।  
Tags: