सूरत : ताऊते चक्रवात से असग्रस्त ओलपाड के किसानों को आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री से पेशकश

सूरत : ताऊते चक्रवात से असग्रस्त ओलपाड के किसानों को आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री से पेशकश

पिछले साल ताऊते चक्रवात के कारण किसानों को गन्ने की फसल में करोडों रुपयों का आर्थिक नुकसान हुआ था जिसका मुआवजा देने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की गयी।

सायण सूगर में करोडो रुपये के गन्ने का नुकसान हुआ थाः दर्शन नायक
सूरत में 17-18 मई 2021 में  आए ताऊते चक्रवात के दौरान जिले के ओलपाड तहसिल में गन्ने की फसल में हुए नुकसानी की भरपाई करने के लिए सहकारीता एवं किसान अग्रणी दर्शनभाई नायक ने तत्कालिन मुख्यमंत्री विजयभाई रुपाणी और कृषीमंत्री आर.सी.फलदु को पत्र लिखा था मगर आज तक कोई कार्यवाही न होने पर नए मुख्यमंत्री भुपेन्द्र पटेल और नए कृषीमंत्री को दुबारा पत्र लिखकर किसानों और मजदुरों के हित में तत्काल निर्णय करने की मांग की गयी। 
सूरत जिला पंचायत के पूर्व सदस्य एवं सहकारीता एवं किसान अग्रणी नेता दर्शन नायक ने जानकारी देते हुए कहा कि ताऊते चक्रवात के कारण जिले में खडी फसल को काफी बडा नुकसान हुआ था। गन्ने की कटाई में विलंब हुआ था और 2100 एकर गन्ना खेतों खडा था जिससे सायण सुगर मिल को करीबन 15 करोड से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ था। गन्ना मिल, किसान, ट्रेक्टर, ट्रक मालिक ,मजदुर, को हुए नुकसान के संदर्भ में 31 मई 2021 को मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर किसानों तथा मजदुरों को हुए नुकसानी के संदर्भ में जो पत्र लिखा था। विजयभाई रूपाणी सरकार ने ओलपाड के किसानों के हित में कोई निर्णय नही लिया था। उसके रिमांईडर के रुपे में आज नए मुख्यमंत्री भुपेन्द्र पटेल तथा नए कृषी मंत्री को पत्र‌ लिखकर तत्काल निर्णय लेने की मांग की गयी। 
Tags: