सूरत : गौरीगणेश विसर्जन के लिए नगर पालिका की ओर से 8 कृत्रिम तालाब तैयार

सूरत :  गौरीगणेश विसर्जन के लिए नगर पालिका की ओर से 8 कृत्रिम तालाब तैयार

विजर्सन के लिए कुल 19 कृत्रिम तालाब बनाये जाएंगे

इस वर्ष अनुमानित 38,000 प्रतिमाएँ स्थापित की गई हैं
गणेश उत्सव के अवसर पर सूरत नगर निगम द्वारा सभी जोनों में प्रतिमा विसर्जित करने के लिए कृत्रिम सरोवर बनाने का कार्य प्रगति पर है। इस धार्मिक पर्व में भी डेढ़ दिन में विघ्न और गौरीगणेश के विसर्जन की महिमा होती है। इसलिए सूरत नगर निगम द्वारा आने वाले दिनों के लिए आठ जगहों पर कृत्रिम सरोवर तैयार की गई हैं। ताकि गणेश भक्त आसानी से विसर्जन कर सकें। गणेश विसर्जन के लिए कुल 19 कृत्रिम सरोवर तैयार की जाएंगी।
शहर में गणेशोत्सव को देखते हुए कृत्रिम सरोवर बनाने की तैयारी की जा रही है। इसे देखने के लिए सूरत स्थायी समिति के अध्यक्ष परेश पटेल और अन्य अधिकारी स्थल का दौरा करने पहुंचे। फिलहाल उन सरोवरों  को तैयार किया गया, जिसमें  शनिवार सुबह कुछ मूर्तियों को विसर्जित किया गया। कुछ अन्य सरोवर जिनका निर्माण होना बाकी है, वे भी अंतिम चरण में हैं।
सूरत निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष परेश पटेल ने कहा कि सभी जोनों के भीतर कृत्रिम तालाब का निर्माण किया गया है और वर्तमान में गौरीगणेश विसर्जन को ध्यान में रखते हुए 8 सरोवर तैयार की गई हैं। अन्य तालाब भी दो-तीन दिन में बनकर तैयार हो जाएंगी। खास बात यह है कि लोगों में काफी जागरूकता है। अब लोग अधिक मिट्टी की मूर्तियाँ स्थापित कर रहे हैं। तापी नदी में पिछले एक-दो साल से एक भी पीओपी की प्रतिमा नहीं विसर्जित की गई है, यह लोगों के सहयोग से संभव हो पाया है। शहर में सभी प्रतिमाओं को विसर्जित करने की व्यवस्था की गई है।
2019 में निगम में 59 हजार गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं। लेकिन कोरोना के चलते दो साल तक गणेशोत्सव नहीं मनाया जा सका, इस बार गणेश चतुर्थी साल 2019 से भी कम है। अनुमान है कि गौरीगणेश सहित लगभग 38,000 मूर्तियाँ स्थापित हुई हैं। जिससे निगम पिछली बार से दो तालाबों की कटौती की है, इस बार कुल 19 कृत्रिम सरवर बनाए जाएंगे।
डुमस, कादी फलिया, डक्का ओवारा, गांधी बाग के पास, पुरानी सब जेल, रिंग रोड, पाल आरटीओ के पास, सरथाना वीटी सर्कल के पास, सिंगणपुर कोजवे के पास, नंदनवन रो हाउस के पास नवागाम डिंडोली, सचिन सुडा सेक्टर प्लॉट नं 3, श्री हरि कॉम्प्लेक्स के पास आदि स्थलों पर गौरीगणेश विसर्जित होंगे। 
Tags: