
अभयम सूरत ने लिंबायत में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
By Loktej
On
अभयम टीम ने लिंबायत की महिलाओं को १81 महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देकर जरूरी मदद किस प्रकार प्राप्त कर सकते हो उसका डेमो प्रदर्शित किया।
181 महिला हेल्पलाईन की जानकारी से अवगत कराया गया
गुजरात सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग, गृह विभाग और जीवीके ईएमआरआई द्वारा संचालित अभयम 181 महिला हेल्पलाइन 24 * 7 पीड़ित महिलाओं को मुफ्त में सहायता, मार्गदर्शन और सुरक्षा प्रदान कर रही है। 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर जरूरतमंद महिलाओं को मदद मिल रही है। महिलाओं की जानकारी को गोपनीय रखा जाता है और पीड़ित महिलाओं के अनुरूप सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। टीम दिन-ब-दिन अच्छा रिस्पांस पाने के लिए दूर-दराज के इलाकों, ग्रामीण इलाकों, शहरी स्लम इलाकों में अभयम हेल्पलाइन के बारे में जानकारी मुहैया कराती है। ऐसा ही एक महिला जागरूकता कार्यक्रम आज आयोजित किया गया जिसमें महिला परामर्शदाता द्वारा उपस्थित महिलाओं को शारीरिक, मानसिक या यौन उत्पीड़न से डरने की जरूरत नहीं है। 181 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अभयम रेस्क्यू वैन पीड़ित महिला को तुरंत उचित सहायता और सुरक्षा प्रदान करती है। घरेलू हिंसा, मारपीट, छेड़छाड़ आदि गंभीर मामले में पुलिस से सहायता प्रदान की जाती है।
Tags: