सूरत : सूरत में नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान, ‘मीट एंड ग्रीट’ समारोह आयोजित

सूरत : सूरत में नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान, ‘मीट एंड ग्रीट’ समारोह आयोजित

जनवरी 2026 में सीए फाइनल उत्तीर्ण करने वाले 180 से अधिक युवाओं का अभिनंदन, मनपा आयुक्त एम. नागराजन ने स्टार्ट-अप इकोसिस्टम में अवसर तलाशने का दिया संदेश

इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की सूरत ब्रांच (WIRC) द्वारा बुधवार, 11 मार्च 2026 को ICAI भवन, सूरत में नए क्वालिफाइड चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए “मीट एंड ग्रीट सेरेमनी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनवरी 2026 में सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का स्वागत और सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरत के म्युनिसिपल कमिश्नर एम. नागराजन, IAS ने नव नियुक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने युवाओं को स्टार्ट-अप इकोसिस्टम में उपलब्ध अवसरों को पहचानने और व्यापक दृष्टिकोण के साथ स्टार्ट-अप्स से जुड़कर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए जय चेरा और ICAI सूरत ब्रांच के चेयरमैन सीए राहुल अग्रवाल ने जनवरी 2026 में सीए फाइनल पास करने वाले 180 से अधिक नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया गया।

Tags: Surat