सूरत : एसजीएल लेबोरेटरी का ‘बिहाइंड द ज्वेल’ प्रोग्राम, देशभर के डायमंड कारोबारी जुटे
फैक्ट्री विजिट के जरिए रिटेलर्स और मैन्युफैक्चरर्स को दिखाया गया हीरे बनने की पूरी प्रक्रिया
सूरत शहर में SGL लेबोरेटरी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ज्वेलरी ट्रेड प्रोग्राम के तहत ‘बिहाइंड द ज्वेल’ विशेष कार्यक्रम में देशभर से आए डायमंड रिटेलर्स और मैन्युफैक्चरर्स ने भाग लिया। 23 से 27 फरवरी तक चले इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 25 फरवरी को आयोजित यह विशेष सत्र रहा, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य सूरत की विश्व प्रसिद्ध डायमंड इंडस्ट्री को और मजबूती देना तथा कारोबारियों को हीरे की पूरी निर्माण प्रक्रिया से परिचित कराना था। इस दौरान मेहमानों को फैक्ट्री विजिट कराई गई, जहां कच्चे पत्थर से लेकर चमकदार हीरे बनने तक की तकनीकी और बारीक प्रक्रियाओं को विस्तार से दिखाया गया।
SGL लेबोरेटरी के डायरेक्टर चिराग सोनी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं होते, बल्कि उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे सूरत की डायमंड इंडस्ट्री को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा और व्यापारिक संबंध भी मजबूत होंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से रिटेलर्स और निर्माताओं के बीच विश्वास बढ़ता है तथा नई तकनीकों और बाजार की जरूरतों के अनुसार उद्योग को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
