सूरत : भगवान महावीर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में ‘बजट 2026’ पर सेमिनार आयोजित

युवाओं, रोजगार और स्टार्टअप्स पर प्रभाव को लेकर विशेषज्ञों ने दी विस्तृत जानकारी

सूरत : भगवान महावीर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में ‘बजट 2026’ पर सेमिनार आयोजित

सूरत। भगवान महावीर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (BMCM) के MBA विभाग द्वारा 25 फरवरी, 2026 को “बजट 2026: युवाओं, रोजगार और स्टार्टअप्स पर असर” विषय पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को केंद्रीय बजट के विभिन्न प्रावधानों और उनके व्यावहारिक प्रभावों से अवगत कराया गया।

सेमिनार में पैनोरमिक एजुकेशन के डायरेक्टर सीए पुलकित जाजोदिया और सीए ऋषभ डाकलिया ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं को सरल और प्रायोगिक भाषा में समझाते हुए बताया कि नई नीतियां युवाओं, रोजगार के अवसरों, स्टार्टअप्स और लघु उद्योगों को किस प्रकार प्रभावित करेंगी।

वक्ताओं ने टैक्सेशन से जुड़े ताज़ा अपडेट, विभिन्न सरकारी योजनाओं और नई वित्तीय नीतियों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में उभरने वाले करियर अवसरों के प्रति सजग रहने और बजट प्रावधानों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम डॉ. श्वेता कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी असिस्टेंट प्रोफेसर नेहल चोरावाला ने संभाली। सेमिनार विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, रोचक और उपयोगी साबित हुआ।

Tags: Surat BMU