सूरत : सिविल अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता हिरासत में

सूरत : सिविल अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता  हिरासत में

सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के सामने शहर कांग्रेस कांग्रेसी धरना प्रदर्शन कर सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे थे तभी पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

लोगों के स्वास्थ्य का व्यापारीकरण करनेवाली सरकार टेक्स के रुपये से जलसा कर रही है : नैषध देसाई
सूरत सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के सामने शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर सरकार की नाकाम‌ियों को उजागर कर रहे थे तभी खटोदरा पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। 
सूरत शहर कांग्रेस अध्यक्ष नैषध देसाई सिविल अस्पताल के मुख्य गेट पर कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठकर स्वास्थ्य सेवाओं में सरकार की नाकामियों से शहरवासियों को जागृत कर रहे थे। नैषध देसाई ने कहा कि गुजरात के 7 करोड़ लोगों के स्वास्थ्य के साथ व्यापारीकरण करके धंधा करनेवाली सरकार प्रजा के टेक्स के रुपयों का दुरूपयोग कर रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस विरोध जताती है। रविवार को स्वास्थ्य के नाम पर 2 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। सरकारी समय पर चिकित्सा नही दे पायी। निजी अस्पताल ने मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के लोगों से दवा और इंजेक्शन के नाम पर लूट चलाई, यह सरकार डेढ साल से आंख बंद कर देख रही है। सिविल अस्पताल जैसी अस्पताल सूरत शहर में दस पच्चीस होनी चाहिए उसके स्थान पर एकमात्र सिविल अस्पताल पर सूरत शहर की 75 लाख के प्रजा निराश्र‌ित है। सरकार ने जो खुलेआम दवा और चिकित्सा और स्वास्थ्य के नाम पर  लूट चलाकर व्यापारीकरण कर दिया। स्वास्थ्य सुविधा को सरकार ने संपुर्ण  बिजनेस बना दिया। उस नीति के खिलाफ हमारा विरोध है। क्युबा जैसा छोटा सा देश भी अपने देश के सभी नागर‌िकों को निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करता है। मगर हमरे देश की सरकार नही कर रही इस लिए हमे आंदोलन धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। 
सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेता तथा कार्यकर्ताओं खटोदरा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेसी कार्यकर्ता कृणाल सूर्यवंशी ने कहा कि भाजप हमसे डरती है, पुलिस को आगे करती है। इस प्रकार से सूत्रोच्चार किया। पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई। इस कार्यक्रम में शहर कांग्रेस प्रमुख नैषद देसाई एवं प्रवक्ता अनूप राजपूत ने 9 दिनों के विरोध कार्यक्रम की जानकारी प्रेसवार्ता में दी थी। सोमवार 2 अगस्त को अठवालाइंस चौपाटी के सामने एमटीबी कॉलेज के गेट के पास दोपहर 12 बजे शिक्षण बचाओ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन करेंगे। 
Tags: