सूरत जिला में चक्रवात से सबसे अधिक चावल, सब्जी, आम, केला, गन्ना की फसल प्रभावित

सूरत जिला में चक्रवात से सबसे अधिक चावल, सब्जी, आम, केला, गन्ना की फसल प्रभावित

चक्रवात की असर से ओलपाड तहसिल के गांवों में फसल सबसे अधिक प्रभावित हुई है, जिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने नुकसानी का निरिक्षण किया।

ओलपाड के गांवों में हुयी नुकसानी का कांग्रेस समिति ने निरिक्षण किया
सूरत में चक्रवात के कारण जिले के तटीय क्षेत्र में स्थितओलपाड तहसिल के बरबोधन, पिंजरत, अंभेटा, सोंसक, इशनपोर, ओरमा, आँधी, एरथाण, मोरथाण तथा माधर गांवों में भारी नुकसान पहुचाया था। ओलपाड के असग्रस्त गांवों में शनिवार को सूरत जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिों ने  किसानों के घर, चावल, सब्जी, आम, केला, गन्ना की फसल और खेतों को हुए नुकसानी का स्थल निरिक्षण कर जायजा लिया। 
ओलपाड तहसिल कांग्रेस अध्यक्ष जयेन्द्रभाई देसाई ने जानकारी देते हुए कहा कि चक्रवात तौकते ने ओलपाड तहसिल में बहुत भारी नुकसान पहुंचाया है। चक्रवात के दौरान तेज पवन से कच्चे पक्के मकानों के साथ किसानों की फसल, अनाज और पेडों को करोडों रुपयों का आर्थिक नुकसान हुआ है। सूरत जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक आनंदभाई चौधरी के साथ सहकारी अग्रणी दर्शनभाई नायक, अशोकभाई आधेवाड, डी.एल.पटेल, गिरीशभाई पटेल, मनहरभाई पटेल, एन.सी.पटेल, भीमसिंघभाई पटेल, हितेशभाई पटेल, प्रितेशभाई पटेल, तनय देसाई तथा ओलपाड तहसिल के कांग्रेस अध्यक्ष जयेन्द्रभआई देसाई  द्वारा शनिवार को सुबह 9 बजे ओलपाड तहसिल के गांवों में चक्रवात से हुई नुकसानी का निरिक्षण किया। बरबोधन, पिंजरत, अंभेटा, सोंसक, इसनपोर, ओरमा, आंधी, एरथण, मोरथाण, माधर जैसे अति असरग्रस्त गांवों का दौरा करके कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल नुकसानी का अंदाजा लगायेगी।
Tags: