सूरत में मास्क न पहननेवालों को दंड के बदले मास्क दिया जाएगा : महापौर हेमाली बोघावाला

सूरत में मास्क न पहननेवालों को दंड के बदले मास्क दिया जाएगा : महापौर हेमाली बोघावाला

महापौर हेमाली बोघावाला ने सूरत पुलिस तथा मनपा से मास्क का दंड न वसूलने और बिना मास्क वाले व्य‌क्ति को मास्क वितरित करने की अपिल की है।

मनपा और पुलिस का नया सूत्र दंड नहीं मास्क पहनों 
सूरत शहर में कोरोना संक्रमण हर रोज नया रिकोर्ड बना रहा है तो दुसरी और महापौर हेमाली बोघावाला ने सूरत पुलिस को मास्क न पहननेवाले लोगों से दंड वसूलने के बदले मास्क वितरित करने को कहा। पुलिस आयुक्त और मनपा आयुक्त ने संबंधित अधिकारी अब दंड नही मास्क पहनों सूत्र पर काम करेगे। 
मास्क ने पहनने पर  १००० रुपये का दंड था
शहर में कोरोना संक्रमण तीव्र गति से बढ़ रहा है। कोरोना को रोकने का एक मात्र हथियार मास्क है। शहरवासी मास्क पहनने में लापरवाही दिखते नजर आए है। पिछले कई दिनों से महानगरपालिका की टीम शहर में मास्क न पहननेवाले लोगों से 1000 रुपये का दंड वसूल करती थी। बिना मास्क पहने लोगों से पुलिस या पालिका की टीम दंड वसूलने के बदले अब उन्हे मास्क का वितरण करेगी। 
लोगों में मास्क पहनने की जागृतता आए
महापौर हेमाली बोघावाला ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस आयुक्त अजय कुमार तोमर ने सांसद सी.आर.पाटील तथा म्युनिसिपल कमिश्नर बंछानिधि पानी से संकलन करके निर्णय लिया है कि दंड नहि मास्क पहनो निति पर अमल किया जायेगा। मास्क पहनने पर लापरवाही दिखाने लोगों से दंड वसूलने पर पुलिस और शहरवासियों में घर्षण की स्थिति उत्पन्न होती थी। इस लिए पुलिस अब बिना मास्क वाले लोगों सें दंड वसूलने के बदले उन्हे मास्क का वितरण करेगी। जिससे लोगों में मास्क पहनने के प्रति जागरुकता आयेगी। 
Tags: