सूरत के नए महापौर हेमाली बोघावाला, उप महापौर बने दिनेश जोधाणी

सूरत महानगरपालिका के नए महापौर पद पर हेमाली बोघावाला , उप महापौर पद पर दिनेश जोधाणी, स्थायी समिति के अध्यक्ष पद पर परेश पटेल, शासक पक्ष नेता पद पर अमितसिंह राजपुत, दंडक पद पर विनोद पटेल की नियुक्ती हुई।

स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर परेश पटेल, शासक पक्ष नेता अमितसिंह राजपूत और दंडक की नियुक्त‌ि 
सूरत महानगरपालिका के नवनिर्वाचित सदस्यों की प्रथम सामान्य सभा संजीवकुमार ओडिटोरियम हुई जिसमें शहर के नए महापौर, उप महापौर और स्थायी समिति के सदस्यों की नियुक्त‌ि हुई। पालिका आयुक्त ने कोरोना महामारी के चलते सामाजिक अंतर बनाए रखने हेतु मुगलीसरा स्थित मनपा मुख्यालय के बदले पाल स्थित संजीवकुमार ओडिटोरीयम में नवनिर्वाचित सदस्यों की प्रथम सामान्य सभा बुलाई थी। सूबह 11 बजे  सामान्य सभा में प्रथम पालिका आयुक्त ने नवनिर्वाचित सभी सदस्यों चुनाव जितने और कोर्पोरेटर बनने पर अभिनंदन दिया। सामान्य सभा में उपस्थित 120 सदस्यों में से किसी एक सदस्य को महापौर के पद पर नियुक्त करने के लिए नामांकन की मांग की गयी। भाजपा की ओर से हेमाली बोघावाला और आम आदमी पार्टी की ओर से निराली पटेल का नामांकन महापौर पद के लिए हुआ।
भाजपा के ९३ और आम आदमी पार्टी के २७ सदस्य 
महानगरपालिका के 30 वोर्ड में 120 सदस्यों में से भाजपा के 93 और आम आदमी पार्टी के 27 सदस्य चुनकर आए है। महापोर पद के लिए एक से अधिक नामांकन आने पर सामान्य सभा मे वोटींग की गयी। वोटींग के बाद  तत्काल मतगणना के बाद हेमाली बोघावाला को 93 मत और निराली पटेल को 27 मत मिलने पर हेमाली बोघावाला बहुमत से महापोर पद पर चुनी गई। महापोर पद का परिणाम घोषित होने के बाद पालिका आयुक्त ने हेमाली बोघावाला की महापोर पद पर नियुक्त‌ि कर उन्हे सभा संचालन का कार्य भार सौंपा।
महापौर हेमाली बोघावाला ने पदभार संभालने के बाद उप महापोर की हुई नियुक्ती 
नवनिर्वाचित महापोर हेमाली बोघावाला द्वारा सदन में उप महापोर पद के लिए नामांकन मांगा गया। भाजपा की ओर से उप महापोर पद पर दिनेश जोधाणी और आम आदमी पार्टी की ओर से धर्मेन्द्र वावलीया का नामांकन किया गया। उप महापोर पद की दरखास्त वोटींग पर ले जाने पर दिनेश जोधाणी को 93 मत और धर्मेन्द्र वावलीया को 27 मत ‌मिले । चुनाव परिणाम के बाद दिनेश जोधाणी को उप महापोर पद पर नियुक्त किया गया।
स्थायी समिति के 12 सदस्यों  की भी हुई नियुक्ती 
आज की समान्य सभा में तीसरा और अंतिम काम चुने हुए सदस्यों में से स्थायी समिति के लिए 12 सदस्यों के नाम की दरखास्त भाजपा के सदस्य राजेश जोडीया ने रखी जिसे कनु पटेल ने समर्थन दिया। स्थायी समिति के 12 सदस्यों में परेश पटेल, राजेन्द्र पटेल, दक्षेश पटेल, चीमन पटेल, उर्वशी पटेल, मनिषा महात्मा, भुषण पाटील, रश्मी साबु, वृजेश उनडकट, अमिता पटेल, धर्मेश भालाडी और सुधाकर चोधरी के नाम का प्रस्ताव रखा गया।  स्थायी समिति के 12 सदस्यों की प्रथम बैठक मुगलीसरा स्थित पालिका मुख्यालय में हुई। प्रथम बैठक के दौरान 12 सदस्यों में से परेश पटेल का नाम स्थायी समिति के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से मंजुरी दी गई। 
सामान्य सभा से पुर्व प्रदेश भाजपा से आया मेन्डेट सदस्यों को सूनाया गया 
गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर.पाटील द्वारा सामान्य सभा से पुर्व सूरत महानगरपालिका के नए महापौर, उप महापोर तथा स्थायी समिति के सदस्यों के नामों का मेन्टेड जारी क‌िया था। शासक पक्ष नेता के पद पर अमितसिंह राजुपत और दंडक के पद पर विनोद पटेल की नियुक्त‌ि की गयी। महानगरपालिका के नए पदाधिकारियों की नियुक्ती के बाद शहर पदाधिकारी, संगठन के सदस्य, विधायकों तथा साथी सदस्य और समर्थकों का बधाई देने के ताता लगा रहा। 
Tags: