सूरत : सी.आर. पाटिल के जन्मदिन पर लिंबायत में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

विधायिका संगीता बेन पाटिल के नेतृत्व में मेडिकल चेकअप, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाओं और नि:शुल्क चश्मा वितरण का आयोजन

सूरत : सी.आर. पाटिल के जन्मदिन पर लिंबायत में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

सूरत। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, पूर्व गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नवसारी के सांसद सी.आर. पाटिल के जन्मदिवस के अवसर पर लिंबायत विधानसभा क्षेत्र में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर लिंबायत की विधायक संगीता बेन पाटिल के नेतृत्व में लिंबायत ग्राउंड पर भव्य रक्तदान शिविर तथा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में सर्वरोग निदान मेडिकल चेकअप कैंप, आंखों की जांच और जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चश्मा वितरण की व्यवस्था भी की गई। इसके अलावा लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आयुष्मान कार्ड, आवक प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन योजना और निराधार पेंशन योजना से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम के दौरान क्षय रोग (टीबी) के मरीजों को सुपोषित किट तथा आंगनवाड़ी के कुपोषित बच्चों को भी पोषण किट वितरित की गई।

इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे और विभिन्न स्वास्थ्य व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।