गुजरात : अहमदाबाद में बुरकाधारी दो लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की, रिक्शा चालक ने बचाई महिला की जान

गुजरात : अहमदाबाद में बुरकाधारी दो लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की, रिक्शा चालक ने बचाई महिला की जान

अहमदाबाद शहर के जुहापुरा इलाके में गत रोज एक शादी में शामिल होकर घर लौट रही एक महिला पर बाइक सवार दो लोगों ने पिस्टल जैसे हथियार से चार राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। इस घटना के बा हडक़ंप मच गया। भूमि विवाद में महिला पर फायरिंग किये जाने की बात प्रारंभिक जांच में सामने आई है। लेकिन सही कारण शूटर के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा।
महिला अपने घर जा रही थी, तभी मुंह पर रूमाल बांधे हुए दो व्यक्ति बाइक लेकर आए और चार राउंड फायरिंग कर फरार हो गये। जुहापुरा सरखेज रोड स्थित रॉयल अकबर टावर में रहने वाली 51 वर्षीय महिला कल एक शादी में शामिल होने के लिए फतेहवाड़ी के पास लोंखडवाला पार्टी प्लॉट पर गई थी। शादी में शामिल होने के बाद महिला रिक्शे में अकेली घर आने के लिए निकली थी।
 महिला की रिक्शा जब जुहापुरा टीपी 85 रोड पहुंची तो बाइक सवार दो व्यक्ति मुंह पर रुमाल बांधे आ गए। चालक ने अपनी बाइक रिक्शे के पास ले गया, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाली और महिला पर फायरिंग शुरू कर दी। शूटर ने अंधाधुंध फायरिंग की। पहली गोली महिला के पैर में, दूसरी पेट में और तीसरी हाथ में लगी। शूटर द्वारा चौथी गोली चलाने से पहले महिला आगे झुक गई। एक बार में चार राउंड फायरिंग होने पर रिक्शा चालक हिम्मत रख रिक्शा भगाते हुए  सीधे रॉयल अकबर टॉवर की पार्किंग में चला गया।
घटना की सूचना महिला ने अपनी बेटी को दी। घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच समेत काफिला मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि फायरिंग प्रॉपर्टी के विवाद में हुई है। वादी के पिता के पास वीरमगाम में जमीन है। जमीन लंबे समय से पेट्रोल पंपों के लिए किराए पर दी गई है। जिसका किराया वादी ने लिया था।
साल 2020 में लीज एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी डीलर दीपक ठक्कर, नवघन भरवाड़ और दीपक के भतीजों ने जमीन खाली नहीं की और किराया देना भी बंद कर दिया। दीपक ठक्कर ने महिला से जमीन खाली करने को कहते हुए उसकी जमीन का डीड रद्द करने की धमकी दी। पुलिस फिलहाल आसपास के इलाके से सीसीटीटी फुटेज से आगे की जांच कर रही है। हालांकि फायरिंग करने वाले आरोपी के पकड़ में आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। 
Tags: