श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय विधिक सलाहकार श्री प्रणव मिश्रा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय विधिक सलाहकार श्री प्रणव मिश्रा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश विश्वकर्मा जी ने संगठन के राष्ट्रीय विधिक सलाहकार आदरणीय श्री प्रणव मिश्रा जी को उनके जन्मदिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर श्री हितेश विश्वकर्मा जी ने कहा कि श्री प्रणव मिश्रा जी संगठन के एक समर्पित, कर्मठ एवं निष्ठावान पदाधिकारी हैं। उन्होंने अपने विधिक ज्ञान, संगठन के प्रति समर्पण तथा राष्ट्र और सनातन धर्म के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से श्री बजरंग सेना को निरंतर मजबूती प्रदान की है। उनका मार्गदर्शन संगठन के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।

श्री विश्वकर्मा जी ने भगवान श्रीराम, पवनपुत्र श्री हनुमान जी एवं प्रभु श्री महाकाल से प्रार्थना की कि वे श्री प्रणव मिश्रा जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि, यश और निरंतर सफलता प्रदान करें। साथ ही वे राष्ट्र, धर्म, गौमाता और समाज की सेवा के अपने संकल्प को और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाते रहें।

श्री बजरंग सेना का समस्त राष्ट्रीय परिवार श्री प्रणव मिश्रा जी के उज्ज्वल, सफल एवं मंगलमय जीवन की कामना करता है।

Tags: PNN