9 वर्षीय भतीजी ने किया कमाल, मोबाइल गेम खेलते-खेलते चाचा की खुदकुशी का कारण पता लगा लिया

9 वर्षीय भतीजी ने किया कमाल, मोबाइल गेम खेलते-खेलते चाचा की खुदकुशी का कारण पता लगा लिया

चाचा का फोन अनलॉक करते ही फोन में से मिले धमकीभरे मैसेज और ऑडियो रिकोर्डिंग्स

गांधीनगर के कलोल में कुछ दिनों पहले एक 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि परिवार द्वारा उसकी आत्महत्या के कारण का पता नहीं लगाया जा सका था। हालांकि पूरा परिवार जो नहीं कर सका वह एक 9 साल की बच्ची ने कर दिखाया था। मासूम सी इस बच्ची ने गेम खेलते-खेलते ही अपने चाचा की हत्या के कारण का पता लगा लिया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, गांधीनगर के कलोल तालुका के एक गाँव में रहने वाले 24 वर्षीय केतन रावल अपने परिवार के साथ रहते थे। हालांकि 14 अप्रैल की रात को केतन परिवार को बिना बताए कहीं निकल गया था। काफी ढूँढने के बाद भी केतन नहीं मिला। इसके बाद दूसरे दिन केतन की लाश नजदीकी गाँव के एक पेड़ पर से लटका मिला। जिसके चलते पुलिस और केतन का परिवार दोनों हलचल में आ गए थे। सुसाइड नोट और सबूतों के आधार पर पुलिस ने केतन की हत्या को आकस्मिक मौत बताई थी। जिसके बाद परिवार ने केतन की अंतिम विधि की थी। 
हालांकि 17 अप्रैल के दिन केतन की 9 साल की भतीजी रिया ने अपने चाचा का फोन गेम खेलने के लिए। क्योंकि रिया फोन का पासवर्ड जानती थी, तो उसने फोन खोल  लिया। फोन खुलने के बाद परिवार को केतन के फोन में से कई तरह के सबूत मिले थे। मोबाइल चेक करने पर पता चला की छतराल के विष्णुजी ठाकोर नाम के एक शख्स द्वारा केतन को लगातार धमकाया जा रहा था। विष्णु ठाकोर की शंका थी की केतन और उसकी बेटी के बीच कोई अफेयर चल रहा है। इसके चलते उसने केतन और उसके परिवार को जान से मार देने की धमकी दी थी। इसके चलते डरे हुये केतन ने आत्महत्या की है ऐसी आशंका रखी जा रही है। 
इसके अलावा केतन के फोन में कई ऑडियो रिकोर्ड्स भी मिले थे। जिसमें विष्णुजी ठाकोर और केतन के बीच केतन के परिवार को मार डालने की और उन्हें बदनाम कर देने की धमकी दे रहा था। इन सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुये पुलिस ने पूरे मामले में विष्णुजी ठाकोर के खिलाफ केतन को आत्महत्या के लिए प्रेरित किए होने की शिकायत दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।