गुजरात : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दो महिला स्वास्थ्य कर्मियों को नई दिल्ली में गौरव सम्मान

गुजरात  : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दो महिला स्वास्थ्य कर्मियों को नई दिल्ली में गौरव सम्मान

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अहमदाबाद के चांदलोडिया तथा सुरेन्द्रनगर के ध्रांगध्रा अर्बन हेल्थ सेंटर की दो महिला हेल्थ वर्कर्स को अवॉर्ड प्रदान किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात की दो स्वास्थ्य कर्मी महिलाओं को राज्य में अधिकतम् कोरोना वैक्सीनेशन डोज़ के कार्य के लिए नई दिल्ली में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुखभाई मांडविया ने देश भर के राज्यों में वैक्सीनेशन का कार्य उत्कृष्ट ढंग से और सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों का अवॉर्ड तथा प्रशस्ति पत्र से गौरव सम्मान किया। सम्मानित महिला स्वास्थ्य कर्मियों में गुजरात की दो महिला हेल्थ वर्कर शामिल हैं। इनमें अहमदाबाद महानगर पालिका क्षेत्र के चांदलोडिया अर्बन हेल्थ सेंटर की स्वास्थ्य कर्मी विजेता परमार के नेतृत्व में अब तक कुल 1 लाख 21 हज़ार 392 वैक्सीनेशन डोज़ देने का पहल रूपी कार्य किया गया है। इसी प्रकार सुरेन्द्रनगर जिले के ध्रांगध्रा अर्बन हेल्थ सेंटर की मनीषाबेन वाघेला ने भी अपने हेल्थ सेंटर में अब तक कुल 1 लाख 10 हज़ार 865 वैक्सीन डोज़ दिए हैं। इन दोनों फ़ीमेल हेल्थ वर्कर्स को केन्द्रीय मंत्री मनसुखभाई मांडविया ने नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में अवॉर्ड प्रदान किए। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में कोरोना वैक्सीनेशन का स्वास्थ्य रक्षा कवच प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देकर यह गौरव सम्मान प्राप्त करने वाली दोनों महिला स्वास्थ्य कर्मियों तथा टीम गुजरात को अभिनंदन दिया है।
Tags: