गुजरात : जीवित पुत्री के स्थान पर दे दिया मृत पुत्र, अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारण मिला दूसरे की संतान का मृतदेह

गुजरात : जीवित पुत्री के स्थान पर दे दिया मृत पुत्र, अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारण मिला दूसरे की संतान का मृतदेह

दफनाने के लिए ले जाते वक्त पता चला, कलेक्टर कचहरी और डिडिओ ऑफिस में परिवार वालों ने की पेशकश

गुजरात के भुज में आई सबसे बड़ी सरकारी अस्पताल द्वारा एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। अदानी संचालित जीके जनरल सरकारी अस्पताल में एक परिवार को उसकी जीवित पुत्री के स्थान पर उसे मृत पुत्र दे दिया था। घटना के चलते नाराज परिवारवालों ने कलेक्टर कचहरी और डीडीओ ऑफिस में इस बारे में पेशकश भी थी। इसके अलावा यह मृत बालक किसका है उसके बारे में सवाल किया था। हालांकि बाद में अधिकारियों के कहने पर उन्होंने मृत बालक को हॉस्पिटल को वापिस किया था। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नखत्राणा तहसील के नेत्रा गाँव के करीम बराच तीन दिन पहले अपनी पत्नी को डिलिवरी के लिए ले आए थे। जहां ऑपरेशन के बाद उन्हें एक पुत्री हुई थी। हालांकि बच्ची को इलाज कि जरूरत होने के कारण उसे शिशु विभाग में रखा गया था। इसी बीच आज चौथे दिन अस्पताल के स्टाफ द्वारा उनकी बच्ची के मर गए होने कि जानकारी दी गई थी। इसके बाद बाछी के पिता ने मृतदेह का स्वीकार कर उसे दफनाने के लिए ले जाते वक्त जब पिता ने देखा तो उन्हें पता चला कि उन्हें पुत्र कि जगह पुत्री दी गई है। 
इसके बाद जब पुत्री के पिता करीमभाई के चचेरे भाई अब्दुलभाई ने इस बारे में जानकारी दी तो उन्हें पता चला कि उनकी बच्ची सही सलामत है। अस्पताल के स्टाफ कि लापरवाही के कारण परिवार को इन तकलीफ़ों का सामना करना पड़ा था। हालांकि जा उन्हें पता चला कि उनकी पुत्री ठीक है तो उनकी जान में जान आई। ऐसे में अपने तीखे सवाल लेकर परिवार कलेक्टर ऑफिस पहुंचा और वहाँ से जिला विकास अधिकारी ऑफिस पहुंच कर उनके साथ हुई तकलीफ़ों के बारे में बताया था। इसके बाद अधिकारियों ने मृत बच्चे को वापिस अस्पताल को दे देने कि हिदायत दी थी।
Tags: Gujarat