गुजरात : 70 साल की उम्र में माता बनी महिला, शादी के 45 सालों के बाद भरी बुजुर्ग दंपत्ति की झोली

गुजरात : 70 साल की उम्र में माता बनी महिला, शादी के 45 सालों के बाद भरी बुजुर्ग दंपत्ति की झोली

आज के आधुनिक युग में कुछ भी संभव हो सकता है। आधुनिकता के इस युग में असंभव मानो कुछ है ही नहीं। कुछ ऐसा ही सामने आया है कच्छ के रापर गाँव में, जहां शादी के 45 सालों के बाद 70 साल की उम्र में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने एक पुत्र को जन्म दिया था। भुज की एक निजी अस्पताल में बुजुर्ग महिला को हुये इस बालक के जन्म ने पूरे इलाके में आश्चर्य भर दिया है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, रापर के मोरा गाँव में एक बुजुर्ग दंपत्ति जो की शादी के बाद से ही नि:संतान है। बुजुर्ग महिला की इस निराशा को आज की आधुनिक तकनीक ने आशा में बदला था। कच्छ के भुज में आई एक निजी गायनेक अस्पताल में 70 साल की बुजुर्ग महिला जीवुंबेन रबारी और उनके 75 साल के पति वालभाई रबारी, जिनकी शादी को आज 45 साल से अधिक का समय हो चुका था। हालांकि शादी के इतने सालों बाद भी उनको कोई संतान नहीं हुआ था। इसके चलते उन्होंने एक निजी अस्पताल का संपर्क किया। 
जब भुज की निजी अस्पताल का बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा संपर्क किया गया तो उन्होंने उनकी बड़ी उम्र का हवाला देते हुये उन्हें बालक ना रखने के लिए सलाह दी थी। हालांकि इसके बाद भी बुजुर्ग दंपत्ति ने हिम्मत नहीं हारी और डॉक्टर तथा भगवान पर भरोसा रखते हुये उन्होंने ट्रीटमेंट शुरू की थी। जिसमें पहले ही प्रयास में ही उन्हें बालक हो गया था। इस समाचार को सुनने के बाद पूरे रबारी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई थी।