सूरत : राज्य में जन्माष्टमी और गणेशोत्सव मनाने की मिली सशर्त छुट

सूरत : राज्य में जन्माष्टमी और गणेशोत्सव मनाने की मिली सशर्त छुट

मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी ने कोर कमिटी की बैठक के बाद राज्य में कोविड गाईडलाईन के साथ जन्माष्टमी और गणेशोत्सव पर्व मनाने की अनुमति दी।

मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय 
 राज्य सरकार ने जन्माष्टमी और गणेशोत्सव मनाने के लिए रात्रि कर्फ्यू में छुट देने के साथ कोविड गाईडलाईन का पालन करने के साथ पूजा आरती और प्रसाद वितरण की अनुमति दी है। मटकी फोड उत्सव नही मना सकते। गणेशजी की स्थापना और विसर्जन के लिए एक वाहन में 15 लोगों की मर्यादा की अनुमति होगी। 
कृष्ण जन्मोत्सव सोमवार 30/8/2012 को रात 12 बजे मनाने के लिए 30 अगस्त को जहा रात्रि कर्फ्यू लागु है वहा एक रात के लिए एक बजे के बाद रात्रि कर्फ्यू लागू किया जाएगा। एक बार में अधिकतम 200 लोगों को मंदिर परिसर में जाने की अनुमति है। मंदिरों के सभी आगंतुकों को एस.ओ.पी. का पालन करना होगा। इसके लिए दो फीट की सामाजिक दूरी बनाए रखने खडे होने के लिए राऊन्ड सर्कल बनाना होगा।  मंदिर परिसर में अनिवार्य मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का भी सख्ती से पालन किया जाए। राज्य में जन्माष्टमी जुलूस की परंपरा को बनाए रखने के लिए सीमित मार्ग पर 200 लोगों को यात्रा करने की अनुमति होगी, राज्य में जन्माष्टमी पर्व के लोकमेला की अनुमति नहीं होगी। मटकी फोड उत्सव की अनुमति नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने गणेशोत्सव उत्सव पर्व प्रदेश में 9 सितंबर से 19  सितंबर तक होने वाले समारोहों को लेकर भी अहम फैसला लिया है। तदनुसार, एक सार्वजनिक गणेशोत्सव में 4 फुट की गणेश प्रतिमा स्थापित की जा सकती है और एक घर में 2 फुट की गणेश प्रतिमा स्थापित की जा सकती है। सार्वजनिक गणेशोत्सव स्थलों पर लोग मंडप में सामाजिक दूरी के साथ-साथ कोरोना संक्रमण नियंत्रण दिशा-निर्देशों एसओपी, अनिवार्य मास्क का पालन करते हुए गणेश का दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए दो फीट की दूरी पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए एक घेरे में खड़े होकर एक घेरा बनाना होगा। सार्वजनिक गणेशोत्सव स्थलों में केवल पूजा-आरती और प्रसाद वितरण अनुष्ठान की अनुमति है कोई अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता है। प्रदेश के 8 महानगरों में गणेशोत्सव के दौरान रात 11 बजे तक लोग दर्शन कर सके इस लिए इन दिनों यानी 9 सितंबर से 19 सितंबर तक इन महानगरों में रात 12 बजे से रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। गणेश जी की स्थापना और विसर्जन के लिए अधिकतम 15 व्यक्ति की मर्यादा में  वाहन द्वारा स्थापना-विसर्जन की अनुमति होगी।  
Tags: