प्रधानमंत्री मोदी की कॉलेज को मिला हेरिटेज की सूची में नाम, कई दिग्गज कर चुके हैं पढ़ाई

प्रधानमंत्री मोदी की कॉलेज को मिला हेरिटेज की सूची में नाम, कई दिग्गज कर चुके हैं पढ़ाई

दिसंबर में मनाया जाएगा कॉलेज का रजत जयंती महोत्सव, पूर्ण होने वाले है 75 साल

अहमदाबाद के विसनगर में आई अंग्रेज़ो के समय में बनी ऐतिहासिक मानेकलाल नानचंद कॉलेज को हेरिटेज सूची में शामिल किया गया है। कॉलेज का नाम हेरिटेज सूची में आने के साथ ही शहर का गौरव बढ़ चुका है। कॉलेज का नाम सूची में आते ही उसके बिल्डिंग रिनोवेशन के लिए भी शिक्षण विभाग में दरखास्त कर दी गई है। साल 1946 में स्थापित हुई इस कॉलेज में प्रधानमंत्री मोदी सहित दो अन्य पूर्व मुख्यमंत्री भी पढ़ाई कर चुके है। 
उत्तर गुजरात में शिक्षण की ज्योत जलाने के लिए विसनगर के शेठ मानेकलाल नानचंद ने 4 लाख रुपए में यह जमीन दी थी। उस समय राजस्थान के अजमेर से लेकर अहमदाबाद तक यही एक मात्र कॉलेज थी। दूर-दूर से छात्र यहाँ पढ़ाई करने आते थे। इस बारे में बात करते हुये इंचार्ज प्रिंसिपल के एम जोशी के कहे अनुसार, गुजरात की 5 कॉलेजों को हेरिटेज कॉलेज में स्थान मिला है। इनमें से विसनगर की यह कॉलेज भी एक है, जिसके चलते शहर में खुशी का माहौल बना हुआ है। 
इस कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई महानुभाव काम कर चुके है। कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और शंकरसिंह वाघेला भी पढ़ाई कर चुके है। इसके अलावा ज्ञानपीठ विजेता रघुवीर चौधरी, पूर्व फायनांस मंत्री वी.के.गढवी सहित कई दिग्गज पढ़ाई कर चुके है। इसके अलावा भवाई के मशहूर कलाकार जयशंकर सुंदरी ने भी इसी कॉलेज में पढ़ाई की है। इसके अलावा दिसंबर महीने में कॉलेज को 75 साल पूरे होने वाले है, जिसके चलते कॉलेज का रजत जयंती महोत्सव बनाने का निर्णय किया गया है। 
विसनगर को शिक्षण नगरी के तौर पर भी जाना जाता है। ऐसे में शहर की पहचान कहे जाने वाले एम एन कॉलेज को हेरिटेज का गौरव प्राप्त हुआ है। 75 साल से चल रहे इस कॉलेज में कई दिग्गज पढ़ाई कर चुके है। पर अब हेरिटेज में नाम आने के बाद छात्रों में भी काफी खुशी का माहौल है। 
Tags: Gujarat