जानें कतार सरकार का कौन सा निर्णय बना है केनेडा जाने वाले गुजरातियों की परेशानी

जानें कतार सरकार का कौन सा निर्णय बना है केनेडा जाने वाले गुजरातियों की परेशानी

नए निर्णय के कारण बढ़ रहा है छात्रों के केनेडा जाने का खर्च

दुनिया भर में फैले हुये कोरोना संक्रमण के कारण केनेडा जाने वाली सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स बन हो चुकी है। इसके चलते केनेडा जाने के इच्छुक हर यात्री को अन्य देश से होकर केनेडा जाना पड़ रहा है। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग दोहा होकर केनेडा जा रहे है। हालांकि 2 अगस्त से कतार सरकार ने दोहा जाने वाले सभी लोगों के लिए 10 दिन होटल क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है। जिसके चलते गुजरात से केनेडा जाने वाले लगूँ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
इन्टरनेशनल फ्लाइट्स बंद होने के कारण केनेडा जाने वाले सभी छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात से अब तक केनेडा जाने के लिए दोहा जाने का रूट सबसे सस्ता था। पर अब कतार सरकार ने अपने नियमों में बदलाव किया है। जिसके चलते यदि यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट नकारात्मक है तब भी उन्हें 10 दिन तक अनिवार्य तौर पर क्वारांटाइन में रहना होगा। कतार सरकार के इस निर्णय के कारण अब लोगों का होटल का खर्च बढ़ जाएगा। अब तक दोहा से केनेडा होकर जाने के लिए 1.25 लाख से 1.50 लाख का खर्च होता था, पर अब वह बढ़कर 3 लाख तक का हो जाएगा। 
इसके अलावा मेक्सिको होकर जाने के लिए 5 लाख, अल्बेनिया होकर जाने के लिए 4.50 लाख और मालदीव होकर जाने के लिए 3.50 लाख का खर्च हो रहा है। इस बारे में केन्द्रीय गृहमंत्री को भेजे गए इस पत्र में बताया गया कि कोरोना के कारण अगस्त और सितंबर में कई छात्र केनेडा में पढ़ाई के लिए नहीं जा पाये थे। पढ़ाई शुरू हो चुकी है और छात्रों को अन्य देश में होकर केनेडा जाना पड़ रहा है। पर अब इस नए नियम के कारण खर्च बढ़कर 5 लाख तक हो गया था। इसलिए गृहमंत्री ने छात्रों के हित में निर्णय लेने की मांग की है। 

Tags: Gujarat