शामलाजी से जैन साध्वी के गुम होने और सुरक्षित मिलने के घटनाक्रम का पुलिस ने कराया रिकन्स्ट्रक्शन

शामलाजी से जैन साध्वी के गुम होने और सुरक्षित मिलने के घटनाक्रम का पुलिस ने कराया रिकन्स्ट्रक्शन

गुजरात के हिम्मत नगर से राजस्थन की ओर विहार कर रही जैन साध्वी के शामलाजी के सुनोख गांव के पास की एक शाला के परिसर से तड़के गुम होने और शाम को सकुशल मिलने के घटनाक्रम की स्थानीय पुलिस गहन छानबीन कर रही है। 
जानकारी के मुताबिक हिंमतनगर से राजस्थान की ओर दो जैन साध्वी महाराज विहार कर रही थीं। बुधवार को सायं उन्होंने गुजरात के शामलाजी के सुनोख गांव के पास एक शाला परिसर में रात्रि विश्राम किया। बताया जा रहा है कि दोनों जैन साध्वियों में से एक कीर्तिका साध्वी महाराज तड़के स्कूल के ही पीछे के हिस्से में लघुशंका के लिये गईं। लेकिन काफी लंबे समय तक उनके न लौटने पर उनकी साथी साध्वी महाराज चिंतित हुईं और आखिरकार स्थानीय शामलाजी पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत ही छानबीन शुरु कर दी। 
इसी बीच शाम के समय गुम हुईं किर्तीका साध्वी महाराज सकुशल मिल जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। साध्वीजी ने पुलिस को उनके लापता होने का पूरा घटनाक्रम बयां किया। उन्होंने बताया कि वे जब लघुशंका के लिये गई थीं तो उन्हें ऐसा आभास हुआ कि दो शख्स उनका पीछा कर रहे हैं। ऐसे में डर गईं और जंगल इलाके में आगे बढ़ कर नदी किनारे छूप गईं। इसके बाद वे रास्ता भटक गई और उनके विश्राम स्थल को ढूंढते-ढूंते गडादरा कंपा के पास पहुंच गई। 
पुलिस ने साध्वी जी के बयान के बाद पर पूरी घटना का रिकन्सट्रक्शन किया। उन्हें स्कूल स्थित विश्राम स्थल से जहां वे छुपी थी, उस जगह पर ले जाया गया जिससे पूरे घटनाक्रम का अंदाजा आ सके। गुजराती न्यूज पोर्टल मेरा न्यूज के इस वीडियो में रिकन्स्ट्रक्शन के अंश देखे जा सकते हैं। घटना के बाद साध्वी की स्थिति बेहतर बताई गई है।
Tags: Gujarat