गुजरात : ट्रैफिक नियम भंग से सरकार को हो रही धूम कमाई, लोग पालन भी तो नहीं करते!

गुजरात : ट्रैफिक नियम भंग से सरकार को हो रही धूम कमाई, लोग पालन भी तो नहीं करते!

अब तक राजकोट ने भरा सबसे ज्यादा दंड

गुजरात में ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने के बदले में सरकार की ओर से कड़ा दंड वसूला जा रहा है। जिसके चलते लोगों में नाराजगी है। राज्य सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि बीते 2 साल में  राज्य भर में ट्राफिक का नियमों का उल्लंघन करने के बदल ले में 70.80 करोड दंड वसूला गया, जबकि 270.67 करोड पर का दंड वसूलना बाकी है। कोरोना काल में ट्रैफिक का नियमों का उल्लंघन के बदले में सरकार ने 72,60,552 ई-मेमो दिए हैं। ट्रैफिक नियमों के बदले में सबसे ज्यादा दंड राजकोट जिले में वसूला गया है। 2 साल के दौरान यहां पर 17.83 करोड़ का दंड वसूला गया। जबकि अभी यहां से 104 करोड रुपए का दंड वसूलना बाकी है।
जानिए किस शहर से कितना निकला है दंड
राज्य में बीते दो सालों में अलग अलग जिलों में जो दंड वसूला गया है, वह इस कदर है। सबसे ज्यादा दंड राजकोट में वसूला गया है। राजकोट 20.85 करोड़ के साथ दंड देने में सबसे आगे है। इसके बाद 19.87 करोड़ के साथ अहमदाबाद दूसरे स्थान पर और वडोदरा 10.63 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा गांधीनगर में 7.39 करोड़, सूरत में 4.81 करोड़, जामनगर में 42 लाख, भावनगर में 28 लाख, जामनगर में 42 लाख, महेसाणा में 32 लाख, जूनागढ़ में 34 लाख और साबरकाँठा में 46 लाख का दंड वसूला गया है। 
यहीं नहीं इसके अलावा भी पुलिस द्वारा दिये गए ई-मेमो की रिकवरी अभी बाकी है। जिसके अनुसार अहमदाबाद में 79.94 करोड़, वडोदरा में 40.04 करोड़, राजकोट में 5.84 करोड़ और सूरत में 33.11 करोड़ दंड वसूल करने का बाकी है.।

Tags: