क्या गुजरात में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा

क्या गुजरात में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा

चुनाव पंच द्वारा लिया जाएगा चुनाव का निर्णय, महिलाओं का आगे आना जरूरी

स्थानिक निकाय की चुनावों में भाजपा की भव्य जीत के बाद ऐसी चर्चा चल रही थी की भाजपा की भव्य जीत को देखते हुये हो सकता हैं की इस बार विधानसभा चुनाव जल्द हो जाएँ। लोगों की इस चर्चा पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी का एक महत्वपूर्ण निवेदन आया हैं। मुख्यमंत्री ने बताया की भारतीय जनता पार्टी तकवादी नहीं हैं। चुनाव का आयोजन उसके निर्धारित समय पर चुनाव पाँच द्वारा ही किया जाएगा। 

महिलाओं के आगे आने से ही होगा प्रधानमंत्री का सपना पूर्ण

मिडिया के साथ बातचीत करते हुये विजय रूपानी ने बताया की देश और गुजरात में लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं की संख्या हैं। जब तक महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं हो जाती, तब तक प्रधानमंत्री का सपना पूर्ण नहीं हो सकता। उनका सपना हैं की महिलाएं बाहर आए और हर एक क्षेत्र में अपना योगदान दे। राज्य सरकार द्वारा भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कानून बनाए हैं। सरकार का प्रयत्न हैं की महिलाएं बाहर आए और उनकी शक्तियों का प्रयोग हो। 
आपको बता दे की 12 तारीख के दिन प्रधानमंत्री सुबह साबरमती आश्रम आ रहे हैं और महात्मा गांधी द्वारा शुरू की गई दांडीकूच के 91 साल पूर्ण होने के अवसर एक बार फिर से दांडीकूच यात्रा की शुरुआत करेंगे। 21 दिन की इस यात्रा में उसी रास्ते का इस्तेमाल किया जाएगा, जिस रास्ते पर चलकर महात्मा गांधी दांडी पहुंचे थे। दांडीकूच का आजादी की लड़ाई में काफी बड़ा महत्व था, इसलिए ही इस कार्यक्रम में गुजरात सक्रिय रूप से काम करेगा। 

चुनाव पंच द्वारा लिया जाएगा चुनाव का निर्णय

चुनाव के बारे में बताते हुये विजय रूपानी ने बताया की विधानसभा में महिला अनमत का निर्णय केन्द्रीय संसद का हैं। राज्य सरकार के हाथ में जो कूच भी था, वह हो चुका हैं। इसके अलावा विधानसभा के चुनाव जल्द होने की संभावनाओं को उन्होंने नकार दिया हैं। साल 2022 में चुनाव पंच के निर्णय के आधार पर ही चुनाव किए जाएंगे। 
Tags: