सूरत : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत श्री सरस्वती महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

विद्यार्थियों ने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से दिया नशा मुक्ति और जागरूकता का संदेश

सूरत : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत श्री सरस्वती महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

सूरत। जयदीप मेमोरियल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट संचालित श्री सरस्वती महाविद्यालय (आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यकारी प्राचार्या स्वर्णिमा जैन के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के विभिन्न स्वरूपों, उसके दुष्प्रभावों तथा नशा मुक्त जीवन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। विद्यार्थियों ने “नशा मुक्त युवा–सशक्त भारत”, “नशे से दूरी, सफलता से दोस्ती”, “खेल अपनाओ, नशा भगाओ”, “डिजिटल डिटॉक्स एवं नशा मुक्त युवा” तथा “सभी प्रकार की लतों के विरुद्ध युवा शक्ति” जैसे विषयों पर आकर्षक और संदेशप्रधान पोस्टर तैयार किए।

प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

इस अवसर पर कैंपस डायरेक्टर शामली बरगरे, कार्यकारी प्राचार्या स्वर्णिमा जैन तथा प्राध्यापिका जया पंडित ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में मार्गदर्शन दिया।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन के बाद करण वाघ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान पर रावत जितेंद्र एवं खटीक शिवम रहे, जबकि तृतीय स्थान पर राज आंचल, राजपुरोहित अनिल, राउत कर्मा तथा पांडे बुलबुल के पोस्टरों का चयन किया गया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी हार्दिककुमार पी. शेलडिया ने महाविद्यालय परिवार, NSS स्वयंसेवकों और उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना की।

Tags: Surat