सूरत : एनटीपीसी कवास की सीएसआर पहल, सरकारी स्कूलों के 1200 विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और जूते वितरित

शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एनटीपीसी कवास ने सामुदायिक विकास के तहत किया सहयोग

सूरत : एनटीपीसी कवास की सीएसआर पहल, सरकारी स्कूलों के 1200 विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और जूते वितरित

एनटीपीसी कवास द्वारा नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक विकास (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 22 एवं 23 जून, 2026 को आयोजित इस पहल के तहत सुवाली, दामका, राजगीरी, वासवां, मोरा, भटलार्इ एवं जुनागाम के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को 1200 यूनिफॉर्म और जूते वितरित किए गए।

एनटीपीसी कवास स्टेशन द्वारा सीएसआर कार्यक्रम के माध्यम से आसपास के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शिक्षा को बेहतर बनाना तथा आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

इस अवसर पर स्वाति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती नीता केरहालकर, महिला मंडल की पदाधिकारीगण, श्रीमती सुचरिता, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रवीण कुमार, कार्यकारी (सीएसआर) एवं एनटीपीसी कवास के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही संबंधित विद्यालयों के आचार्य एवं शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर इस सामाजिक पहल को सफल बनाया। एनटीपीसी कवास की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags: Surat