सूरत : योग से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एवं इंद्रधनुष संस्था ने लगाया योग शिविर
बड़ी संख्या में लोगों ने लिया योग, प्राणायाम और ध्यान में भाग; नियमित योग को जीवनशैली में शामिल करने का लिया संकल्प
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एवं इंद्रधनुष संस्था के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है और व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से अधिक सशक्त बनता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि योग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अध्यक्ष विजय पहाड़िया ने दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एवं इंद्रधनुष संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
