सूरत : एनटीपीसी कवास में (GEM) 2026 का सफल समापन बेटियों को मिली नई दिशा
इस अवसर पर प्रतिभागी छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सुगम सांस्कृतिक संगीत के माध्यम से अपने (GEM) कार्यक्रम के अनुभवों को साझा किया
एनटीपीसी कवास में 4 जून 2026 को एनटीपीसी के नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026 का सफलतापूर्वक समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना प्रमुख (कवास) श्रीकांत केरहालकर ने की, वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में स्वाति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती नीता केरहालकर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रतिभागी छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सुगम सांस्कृतिक संगीत के माध्यम से अपने (GEM) कार्यक्रम के अनुभवों को साझा किया।
इस बालिका सशक्तिकरणा अभियान का आवासीस कार्यक्रम का शुभारंभ 09 मर्इ को शुरू किया गया था। इस अवसर प्राथामिक शाला मोरा, राजगिरी, दामका, कवास, भटलार्इ, जुनागाम, वासवां की 48 छात्राओं ने हिस्सा लिया। बालिका सशक्तिकरणा अभियान एक माह के पूर्ण रूप से आवासीय कार्यक्रम में योग, खेल−कूद, नृत्य, कला, कराटे, लेखन, कंप्यूटर शैक्षणिक जानकारियां, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे मूलभूत विषयों के प्रति जागरूक बनाना, प्रयोगात्मक विषयों को अधिक महत्व देते हुए और उन्हें देश के विकास में शामिल होने के लिए सशक्त करना है। (GEM) 2026 के समापन समारोह में परियोजना प्रमुख (कवास) श्रीकांत केरहालकर ने इसे एनटीपीसी को एक प्रभावशाली सीएसआर पहल बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आसपास के गांवों की बालिकाओं को शिक्षा, जीवन कौशल और व्यवहारिक अनुभव के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा। उन्होंने कहा कि (GEM) 2026 केवल शिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, प्रेरणा और जागरूक निर्णय क्षमता विकसित करने की एक यात्रा है। यहां आपने जो भी शिक्षा ग्रहण किए है उसे अपने जीवन में जरूर अपनाये। (GEM) 2026 के दौरान बालिकाओं को बैंक, डाकघर, चिड़ियांघर, एयरपोर्ट, सीआर्इएसएफ फायर स्टेशन आदि का भ्रमण भी कराया गया है।
(GEM) 2026 के दौरान एनटीपीसी के अधिकारियों एवं अतिथि वक्ताओं द्वारा विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। आत्मरक्षा, प्राथमिक उपचार का भी प्रशिक्षण दिया गया। (GEM) 2026 की सफलता में सामाजिक सरोकार के प्रति लगनबद्ध स्वाति महिला मंडल की भी बहुत बड़ी भूमिका रही है। (GEM) 2026 कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर परियोजना प्रमुख (कवास) श्रीकांत केरहालकर, सभी विभागाध्यक्ष, डीसी, सीआर्इएसएफ, स्वाति महिला मंडल की अध्यक्षा एवं पदाधिकारीगण, सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण, छात्राओं का माता−पिता आदि उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
