सूरत में ‘मातृ संस्कार समागम’ का भव्य आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान
विश्वमांगल्य सभा ने मातृत्व, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर दिया विशेष संदेश
सूरत। विश्वमांगल्य सभा द्वारा अल्थान स्थित मेगा मैरिज एंड पार्टी हॉल, न्यू सिटी लाइट रोड पर ‘मातृ संस्कार समागम’ का भव्य आयोजन किया गया। ‘परंपरा, प्रगति और परिपक्वता’ की भावना पर आधारित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया तथा मातृत्व, संस्कार और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर प्रेरक विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राची हर्ष संघवी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी श्री जितेन्द्रनाथ महाराज (संस्थापक एवं सभाचार्य, विश्वमांगल्य सभा), राष्ट्रीय मार्गदर्शक प्रशांत हरताळकर तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. वृषाली जोशी ने मातृत्व, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार रखे।
विशिष्ट अतिथियों में विधायक संगीता पाटिल तथा सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत की धर्मपत्नी श्रीमती संध्या गहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर अंजू श्रीकांत मूंदड़ा (मधुसूदन ग्रुप) को विश्वमांगल्य सभा, सूरत का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही संगठन की पांच सदस्यीय कार्यसमिति की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गुजरात प्रांत की संगठन मंत्री सुश्री श्रुति देशपांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम का संचालन श्वेता आनंद जाजू और डॉ. कोमल ने प्रभावशाली शैली में किया।
‘सप्तमातृका’ सम्मान से सम्मानित हुईं महिलाएं
समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को ‘सप्तमातृका’ सम्मान प्रदान किया गया।
जिसमें ज्ञान सम्मान : डॉ. सुषमा अग्रवाल, शौर्य सम्मान : कैप्टन मीरा सिद्धार्थ दवे मातृत्व, सम्मान : अंजू श्रीकांत मुंद्रा, सेवा सम्मान : बिजुर भट्ट, कला सम्मान : प्रतिभा लश्करी आचार्य, धर्म सम्मान : कुमारी भाविका माहेश्वरी, उद्यम सम्मान : पल्लवी अभय राठौड़ का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में विजया कोकरा, जयश्री भराडिया , प्रतिभा मोलासरिया, चेतना शाह, रेखा जालान, रितु गोयल, मंजू मित्तल और गीता श्रॉफ सहित कई महिला कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
समागम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। आयोजकों के अनुसार, विश्वमांगल्य सभा वर्तमान में देश के 32 प्रांतों में सक्रिय है और संगठन से लगभग 1.5 लाख कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं।
