सूरत : न्यू सिविल हॉस्पिटल मॉर्निंग क्लब ने मनाया पश्चिम बंगाल जीत का जश्न
जल मुरी और मिठाइयों के साथ मनाई खुशी, क्लब सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई
By Bhatu Patil
On
सूरत के न्यू सिविल हॉस्पिटल परिसर में सक्रिय मॉर्निंग क्लब द्वारा पश्चिम बंगाल में मिली राजनीतिक जीत को लेकर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने जल मुरी बनाकर और आपस में मिठाइयाँ बाँटकर खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम में शहर के कई बिजनेसमैन, इंडस्ट्रियलिस्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर और मॉर्निंग वॉकिंग क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए जीत का उत्सव मनाया।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत संगठन और नेतृत्व की मजबूत रणनीति का परिणाम है।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा, जहाँ क्लब के सदस्यों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।
Tags: Surat
