सूरत : सूरत डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में ‘म्यूजिकल हाउस’ कार्यक्रम आयोजित
लाइव म्यूजिक, गेम्स और 170 से अधिक प्राइज के साथ 1200 से ज्यादा सदस्यों और परिवारों ने उठाया मनोरंजन का आनंद
सूरत। सूरत डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रविवार, 10 मई 2026 को लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में पहली बार “म्यूजिकल हाउस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 1200 सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने “एंकर RJ मीट” म्यूजिकल बैंड और सिंगर्स की लाइव परफॉर्मेंस के साथ हाउस गेम्स का आनंद लिया। लगभग तीन घंटे तक चले इस मनोरंजन कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक और गेम्स का अनोखा संगम देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार, इस तरह का “म्यूजिकल हाउस” कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया, जिसे सदस्यों और परिवारों से शानदार प्रतिसाद मिला। कार्यक्रम में 170 से अधिक आकर्षक प्राइज भी वितरित किए गए।
इस आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कनैयाभाई कॉन्ट्रैक्टर, सेक्रेटरी हितेशभाई पटेल, एंटरटेनमेंट कमिटी के कन्वीनर हेमंतभाई जरीवाला, को-कन्वीनर किशोरभाई पटेल तथा एंटरटेनमेंट कमिटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
